Ro no D15139/23

प्रियंका चोपड़ा फैमिली के साथ पहुंचीं बीच पर, नानी संग पूल में छलांग मालती की मस्ती

इंटरटेनमेंट डेस्क । प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ बीच हॉलीडे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां दिखाई हैं जिसमें उनकी बेटी मालती कभी प्रियंका के साथ तो कभी पापा निक के साथ इस हॉलीडे का मजा लेती दिख रही हैं। वहीं मालती पूल में भी नानी मधु चोपड़ा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस बीच आउटिंग
प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और पकि निक जोनस के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए शहर की भीड़ से दूर समंदर वाली जगह चुनी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समंदर वाली कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें प्रियंका निक आराम फरमाते दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका की बेटी मालती मैरी जोनस अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ पूल में खेलती नजर आईं।
प्रियंका ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में मालती प्रियंका चोपड़ा के साथ लिपटी हुई दिख रही हैं। वहीं एक और फोटो में मालती अपने पापा निक जोनस के साथ बीच का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

नानी के साथ पूल में मस्ती करती दिखीं मालती
देसी गर्ल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में मालती पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। यहां उनके साथ उनकी नानी भी नजर आ रही हैं। पूल में मालती के केवल पैर दिख रहे हैं और पूरा धड़ पानी के अंदर। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे कीमती’ और इसे रेड हार्ट और भावुक चेहरे वाले इमोजी के साथ उन्होंने शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने निक और मालती दोनों को टैग किया।
परिवार और दोस्तों के साथ मनाई दिवाली
हाल ही में प्रियंका ने अपने फैन्स के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं। उन्होंने दिखाया कि कैसे इस भारतीय त्यौहार के रंग में अपने घरवालों के साथ-साथ अपने करीबी दोस्तों को भी रंग डाला। उन्होंने रंगोली बनाने से लेकर पूजा-आरती में अपने परिवार के सभी सदस्यों को शामिल किया।
प्रियंका की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ एक्शन थ्रिलर ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में देखा गया था। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीज़न में देखेंगी। इसके बाद वह ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की एक कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। प्रियंका एसएस राजामौली की अगली फिल्म, जिसका संभावित नाम ‘ग्लोबट्रॉटर’ है, उसमें महेश बाबू के साथ भी एक्टिंग करेंगी।

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास