Ro no D15139/23

धान फसल में पेनिकल माइट एवं अन्य कीट-व्याधियों से बचाव हेतु किसानों को सावधान रहने की सलाह

धमतरी । खरीफ मौसम में धमतरी जिले में लगभग 1.38 लाख हेक्टेयर में किसानों द्वारा धान की फसल ली गई है। वर्तमान में प्रारंभिक किस्म की धान की कटाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेनिकल माइट, तना छेदक तथा भूरा माहू जैसे कीटों का प्रकोप देखा जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे अपने खेतों का नियमित निरीक्षण करते रहें, ताकि कीट-व्याधि के लक्षणों की पहचान कर समय पर नियंत्रण किया जा सके।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पेनिकल माइट के प्रकोप की प्रारंभिक अवस्था में पत्तियों पर आंख जैसे छोटे धब्बे बनते हैं, जिनका अंदरूनी भाग भूरा तथा बाहरी किनारा गहरा भूरा होता है। धीरे-धीरे ये धब्बे मिलकर बड़े हो जाते हैं और पौधे पीले पड़ने लगते हैं। आगे चलकर यह कीट गांठ और वालियों पर हमला कर उन्हें काला और कमजोर बना देता है, जिससे दाने नहीं भरते तथा वालियां टूटने लगती हैं।
इसकी रोकथाम हेतु प्रति हेक्टेयर
• हेक्सीथायाजोक्स 5.45 ई.सी. (मैडन, क्यूवैक्स, माईटोलिन या अन्य समकक्ष उत्पाद) 500 मिली + प्रोपिकोनाजोल 25 ई.सी. (टिल्ट, बूस्ट, बम्पर, जिराक्स या अन्य समकक्ष उत्पाद) 500 मिली 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
या
• प्रोपर्राजाईट 57 ई.सी. 750 मिली + प्रोपिकोनाजोल 25 ई.सी. 500 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
इसके अलावा डाईफेन्यूरॉन 120 ग्राम एवं प्रोपिकोनाजोल 200 मिली प्रति एकड़ मात्रा में छिड़काव भी प्रभावी है।
भूरा माहू के प्रकोप की स्थिति में
पाईमेट्रोजिन 50 डब्ल्यू.जी. (अप्लाई, पाईमेट्रो, क्लू आदि) 300 ग्राम या डाइनेट्फ्यूरान 20 एस.जी. (ओसीन, टोकन आदि) 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
धान में झुलसा रोग (ब्लास्ट) दिखाई देने पर
टेवुकोनाजोल + ट्राइफॉक्सीस्ट्रोबीन (नाटीवो 75 डब्ल्यू.जी.) 0.4 ग्राम प्रति लीटर या ट्राइसाइक्लाजोल (बीम, बान आदि) 6 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी में मिलाकर 12 से 15 दिन के अंतर पर छिड़काव करें।
गंधी बग कीट नियंत्रण के लिए
इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एस.एल. 50 मिली या थायामेथोक्साम 25 डब्ल्यू.जी. 40 ग्राम प्रति एकड़ 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
तना छेदक कीट के नियंत्रण हेतु
कर्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50 डब्ल्यू.पी. (काल्डेन, कैरीड, मोर्टार आदि) 1 कि.ग्रा. या क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल (फटेरा, कोरेजन, फटेगोल्ड आदि) 150 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
साथ ही तना छेदक की निगरानी के लिए प्रति एकड़ 2 से 3 फिरोमोन ट्रैप लगाएं एवं प्रकोप अधिक होने पर 8 से 10 ट्रैप का उपयोग करें।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से पूर्व स्प्रेयर की अच्छी तरह सफाई अवश्य करें और उपयोग के समय सुरक्षा साधनों — जैसे दस्ताने और चेहरे पर कपड़ा — का प्रयोग करें। साथ ही जैविक कीटनाशकों का उपयोग बढ़ाने पर बल दिया गया है, जिससे विषमुक्त खेती और स्वस्थ भोजन को प्रोत्साहन मिल सके। किसान भाई कीट एवं रोग नियंत्रण से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

      दर्रीपारा कवर्धा के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ में बच्चों से घुले-मिले उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ने दर्रीपारा के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का किया…

    Read more

    – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पेसू राम साहू के घर में आया उजियारा

      – हर महीने हो रही 2 हजार रूपए की बचत, बिजली बिल हुआ शून्य राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सौर ऊर्जा के प्रति…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी