Ro no D15139/23

– पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पेसू राम साहू के घर में आया उजियारा

– हर महीने हो रही 2 हजार रूपए की बचत, बिजली बिल हुआ शून्य

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सौर ऊर्जा के प्रति शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के नागरिकों में जागरूकता देखने को मिल रही है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हितग्राही अन्य बिजली उपभोक्ताओं को घर पर सौर पैनल लगवाने तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। योजना के तहत घर पर सौर पैनल स्थापित करवाने से नागरिकों को बिजली बिल से राहत मिल रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित डोंगरगढ़ विकासखंड ग्राम मोतीपुर के किसान श्री पेसू राम साहू को बिजली बिल की चिंता से मुक्त हुए है।
श्री पेसू राम साहू खेती-किसानी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके घर में पहले हर महीने लगभग 2 हजार रूपए का बिजली बिल आता था। गर्मियों में पंखे और कूलर के अधिक उपयोग से बिजली बिल बढ़ जाता था, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होता था। इसी दौरान श्री पेसू राम साहू को ग्राम पंचायत मोतीपुर में आयोजित सूर्य सभा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। सूर्य सभा में बताया गया कि योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराने पर पात्र हितग्राही को केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए का अनुदान दिया जाता है।
श्री पेसू राम साहू की पत्नी ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने पर अपने बेटे की मदद से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उनके घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया गया और केन्द्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की अनुदान राशि बैंक खाते में प्राप्त हो गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित होने के बाद बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है। बिजली की खपत सौर ऊर्जा से पूरी होने के कारण बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे उन्हें हर महीने लगभग 2 हजार रूपए की बचत हो रही है। साथ ही स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे है। उन्होंने बताया कि उनके अनुभव से प्रेरित होकर अन्य ग्रामीण भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे है। श्री पेसू राम साहू एवं उनके परिवार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न

    *धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगा*   रायपुर, 25 सितंबर 2026/मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वाणिज्य…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल

    नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर*   रायपुर,25 सितंबर 2026/   सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष रूप से कमजोर एवं पात्र…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी