Ro no D15139/23

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, रायपुर जोन बना जनरल चैम्पियन

खेल संघर्ष, समर्पण और संयम सिखाता है- हरविन्दर सिंह टिन्नी

अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2025/  चार दिवसीय 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन आज अम्बिकापुर मल्टीपरपज खेल मैदान में हुआ। पांच संभागों से आए 685 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सभापति नगर पालिक निगम श्री हरविन्दर सिंह टिन्नी शामिल हुए, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण यादव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा ने की।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री विनोद हर्ष, विकास पाण्डेय, एमआईसी सदस्य श्रीमती अनिता भारती शामिल हुई।
इस दौरान मुख्य अतिथि हरविन्दर सिंह टिन्नी ने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि यह संघर्ष, समर्पण और संयम का प्रतीक है। अनुशासन ही एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत है। जो जीवन में अनुशासित होता है, वही समाज और देश के लिए आदर्श बनता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है और खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान किए जाने से उनकी संख्या और प्रदर्शन दोनों में वृद्धि हुई है। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एकता और अनुशासन ही खेल की आत्मा है।
अध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र निरंतर मेहनत और समर्पण है। सरकार ग्रामीण अंचलों तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विनोद हर्ष ने कहा कि खेल हमें टीम भावना, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सिखाता है।
विकास पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास का माध्यम है और हार-जीत से परे हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्रीमती अनिता भारती ने कहा कि खिलाड़ी खेल को कैरियर के रूप में अपनाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने समापन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आयोजन में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनरल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। बस्तर संभाग को “उत्कृष्ट अनुशासन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
मुख्य खेल परिणाम में बैडमिंटन (14 वर्ष बालक वर्ग)-प्रथम बिलासपुर, द्वितीय सरगुजा, तृतीय रायपुर, बैडमिंटन (17 वर्ष बालक वर्ग)कृप्रथम रायपुर, द्वितीय बस्तर, तृतीय रायपुर, बैडमिंटन (19 वर्ष बालक वर्ग)-प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय रायपुर, बैडमिंटन (14 वर्ष बालिका वर्ग)-प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय बस्तर, बैडमिंटन (17 वर्ष बालिका आयु वर्ग)- प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय सरगुजा, बैडमिंटन (19 वर्ष बालिका वर्ग)कृ प्रथम दुर्ग, द्वितीय बस्तर, तृतीय सरगुजा , क्रिकेट (14 वर्ष बालक वर्ग)-प्रथम बिलासपुर, द्वितीय बस्तर, तृतीय सरगुजा,फुटबॉल (19 वर्ष बालिका वर्ग)-प्रथम बस्तर, द्वितीय सरगुजा, तृतीय रायपुर, बास्केटबॉल (17 वर्ष बालक वर्ग) प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग , तृतीय सरगुजा, बास्केटबॉल (19 वर्ष बालक वर्ग)- प्रथम दुर्ग,बास्केटबॉल (17 वर्ष बालिका वर्ग) कृ प्रथम रायपुर,बास्केटबॉल (19 वर्ष बालक वर्ग)-प्रथम सरगुजा, द्वितीय दुर्ग, तृतीय सरगुजा, बास्केटबॉल (17 वर्ष बालिका वर्ग) प्रथम रायपुर, द्वितीय सरगुजा, तृतीय बिलासपुर, बास्केटबॉल (19 वर्ष बालिका आयु वर्ग) प्रथम रायपुर, द्वितीय सरगुजा, तृतीय दुर्ग स्थान पर थे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक श्री सर्वजीत पाठक, सहायक संचालक श्री रविशंकर तिवारी, ए.पी.सी. श्री सुनील तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास सिंह सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात