Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने दिए आवश्यक निर्देश

 

अम्बिकापुर 01 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में कलेक्टर ने कुपोषण की दर में सुधार लाने के लिए सभी संभावित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषण से बाहर आए बच्चों की प्रगति का तुलनात्मक मूल्यांकन करने निर्देश दिए। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर मैनपाट ब्लॉक के सभी सचिवों को शेष जन्म प्रमाण पत्र यथाशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की समीक्षा की गई, कलेक्टर ने चिन्हांकित बच्चों को तत्काल एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को कहा गया। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीयन शून्य है, वहां तत्काल पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सुकन्या समृद्धि एवं नोनी सुरक्षा योजना के तहत पात्र बालिकाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने कहा गया। वहीं महतारी वंदन योजना के अंतर्गत शेष हितग्राहियों का ई-केवाईसी तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बुजुर्ग, मानसिक रूप से अस्वस्थ, बीमार एवं चलने-फिरने में असमर्थ हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनका ई-केवाईसी कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में परियोजना एवं सेक्टर स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने कहा गया। सभी अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

रिक्त पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रकिया पूरी करने दिए निर्देश-

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी रिक्त पदों पर पारदर्शिता के साथ तत्काल भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने तथा दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि तक प्राप्त दस्तावेजों को मान्य करने के निर्देश दिए।

 

पोषण ट्रैकर और आधार अपडेट में लाएं तेजी-

कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर की मासिक रिपोर्ट में प्रगति लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रविष्टियां पूर्ण करने कहा। बच्चों के आधार अपडेट एवं आधार के वर्गीकरण का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के साथ ही बच्चों के आधार एवं आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जे आर प्रधान, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वय, आई पी ई ग्लोबल से जिला सपोर्ट मैनेजर सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    *अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक*   *रिदम क्वीन बैंड की शानदार प्रस्तुति और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक…

    Read more

    फरसाबहार में आयोजित हुआ आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    जशपुरनगर 01 नवम्बर 2026/ मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फरसाबहार विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार में आस-पड़ोस…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम