Ro no D15139/23

अमिताभ बच्चन ने बेचे अपने 2 आलीशान अपार्टमेंट, बंपर मुनाफा कमाया

नई दिल्ली । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रियल एस्टेट में भी अपनी धाक जमाई है. उन्होंने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में स्थित अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट को 12 करोड़ रुपए में बेचकर शानदार मुनाफा कमाया है. प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स बताते हैं कि इस निवेश पर उन्हें 13 सालों में 47% का बंपर रिटर्न मिला है.
ओबेरॉय एक्सक्विजिट टॉवर की 47वीं मंजिल पर स्थित ये दोनों अपार्टमेंट आसपास जुड़े हुए हैं. एक अपार्टमेंट की कीमत 6 करोड़ रुपये हैं. ये फ्लैट आशा ईश्वर शुक्ला और ममता सूरजदेव शुक्ला को बैक-टू-बैक सौदों में बेचे गए. यह डील 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2025 को हुई, जिनमें से प्रत्येक पर 30 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 का रजिस्ट्रेशन फीस लगा.
बच्चन परिवार की प्रॉपर्टी डील्स
अमिताभ बच्चन ने गोरेगांव के जो दो अपार्टमेंट 12 करोड़ में बेचे हैं, उन्हें उन्होंने 2012 में 8.12 करोड़ में खरीदा था. इस बिक्री में चार कार पार्किंग की जगह भी शामिल है. यह बिक्री बच्चन परिवार की हाल की कई रियल एस्टेट डील्स में एक और कदम है. इसी साल जनवरी 2025 में, अमिताभ बच्चन ने अंधेरी की अटलांटिस बिल्डिंग में अपना एक बड़ा डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ में बेचा था.
पिछले महीने ही उन्होंने अलीबाग में ‘हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के एक प्रोजेक्ट में 6.59 करोड़ के तीन प्लॉट खरीदे हैं. 2024 में, अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने मिलकर मुलुंड वेस्ट में ओबेरॉय रियल्टी के एक प्रोजेक्ट में 24.94 करोड़ के अपार्टमेंट खरीदे थे. अभिषेक बच्चन ने 2024 में ही बोरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी में 15.42 करोड़ के छह फ्लैट्स अलग से खरीदे थे. वहीं अयोध्या में भी अमिताभ ने प्रॉपर्टी में निवेश किया है.

  • Related Posts

    Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

    Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन…

    Read more

    Bandar Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई बंदर, छठे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

    Bandar Collection: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई है. फिल्म में बॉबी देओल को उनके अब तक के सबसे दमदार और रफ…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर