Ro no D15139/23

जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ

– समापन समारोह में महापौर श्री रामू रोहरा हुए शामिल

विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, हितग्राहियों को बांटी सामग्री

धमतरी, 05 नवंबर 2025/ जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों—पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, वाणिज्य एवं उद्योग, राजस्व, क्रेडा, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल, पुलिस, परिवहन, जनसंपर्क, विधिक सेवा, खाद्य, कृषि, मछलीपालन, पशुधन विकास, उद्यान, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, समाज कल्याण, श्रम, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास तथा वन विभाग—द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रोहरा ने राज्योत्सव की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा जिला विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कार्ययोजना को प्रदेश में साकार करने की दिशा में सरकार सतत प्रयासरत है। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।

—

साधो बैंड की प्रस्तुति ने बांधा समा

राज्योत्सव के समापन अवसर पर एकलव्य खेल मैदान में सुरों की महफिल सजी। देश की राजधानी दिल्ली से आए साधो बैंड के कलाकारों ने भजनों, हिंदी गीतों और सूफी संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राम भजन से हुई, जिसके बाद “तेरी दीवानी”, “ए री सखी”, “राम आयेंगे”, “मै निकला गड्डी ले के”, “शिव मंत्र”, “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी”, “मंगल भवन अमंगल हारी”, “तेरी मिट्टी में मिल जाऊं”, और “तू माने या न माने दिलदार” जैसे गीतों ने वातावरण को संगीत से सराबोर कर दिया।

महापौर श्री रामू रोहरा, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों, शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत समाज कल्याण विभाग के हितग्राही को ट्राइसाइकिल, श्रम विभाग के हितग्राही को श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र तथा जिले के सोशल मीडिया हैंडलर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

    अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार   धमतरी, 17 अक्टूबर 2026। धमतरी जिले की व्यापारिक विरासत और स्थानीय…

    Read more

    महाअष्टमी के अवसर पर कल 19 अक्टूबर को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश

    बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा स्थानीय अवकाश   धमतरी, 18 अक्टूबर 2026। महाअष्टमी पर्व के अवसर पर कल, 19 अक्टूबर सोमवार को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम