Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2025 का भव्य समापनः छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी गूंज में झूम उठा अंबिकापुर

महापौर, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने “हाय रे सरगुजा नाचे” गीत पर थिरके

अम्बिकापुर 05 नवम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और विकास की 25 वर्षों की सुनहरी यात्रा का साक्षी बना राज्योत्सव 2025, जिसका समापन बुधवार की रात रंग, संगीत और लोकधुनों के संग भव्य एवं मनमोहक अंदाज में हुआ। रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम ने शहर को उल्लास, उमंग और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर शहर के कला केंद्र में आयोजित समापन समारोह में जनसमूह की उत्साही उपस्थिति देखने योग्य रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरविंदर सिंह टिन्नी, श्री आलोक दुबे, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम श्री फागेश सिंहा, सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं हजारों की संख्या में आम नागरिक सम्मिलित हुए।
मंच पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। करमा, सरहुल, सैला, सुआ जैसे लोकनृत्य एवं पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही सरगुजा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री संजय सुरीला की सुमधुर प्रस्तुति। उनके लोकप्रिय गीत “हाय रे सरगुजा नाचे” की गूंज ने समूचे परिसर को झूमने पर मजबूर कर दिया। मांदर की थाप और लोकसंगीत की लय पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी स्वयं भी सुर-ताल में झूम उठे। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण जयघोष से गूंज उठा।
राज्योत्सव के अवसर पर तीन दिनों तक पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय व्यंजन मेला, विभिन्न  विभागों एवं स्वसहायता समूहों के स्टॉल एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिनमें छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली।
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने समापन अवसर पर  बधाई देते हुए कहा कि राज्योत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है, बल्कि यह हमारे विकास और आत्मगौरव की प्रतीक यात्रा है। छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में जो प्रगति की है, वह हर नागरिक के परिश्रम, समर्पण और एकता का परिणाम है।
कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष और आकर्षक आतिशबाजी के बीच हुआ। पूरा समारोह छत्तीसगढ़ की संस्कृति, समृद्धि और एकता का अद्भुत प्रतीक बन गया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात