Ro no D15139/23

भारत-ऑस्ट्रेलिया T20: हेड की जगह मैक्सवेल की एंट्री, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं; बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया

खेल डेस्क । सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. गुरुवार को कैरारा ओवल में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने तीसरा टी20 मुकाबला होबार्ट में पांच विकेट से जीतकर शानदार वापसी की थी और अब टीम 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी.
तीसरे मैच में भारत का शानदार प्रदर्शन
तीसरे टी20 में भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर टीम के स्टार रहे. अर्शदीप ने नई गेंद से तीन विकेट झटके, जबकि सुंदर ने 23 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया.
क्या लौटेंगे संजू सैमसन?
चौथे टी20 से पहले सबसे बड़ी चर्चा संजू सैमसन की संभावित वापसी को लेकर है. सिर्फ एक साल पहले तक सैमसन टी20 टीम में पक्के माने जाते थे, जब उन्होंने पांच पारियों में तीन शतक जड़े थे. लेकिन अब शुभमन गिल की वापसी और जीतेश शर्मा के उभरने से उनकी जगह पर संकट गहराता जा रहा है.
दूसरी ओर, जीतेश शर्मा ने होबार्ट में 13 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर मैच फिनिश किया और टीम को जीत दिलाई. उनकी फिनिशर भूमिका और आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, टीम संयोजन में बदलाव की संभावना कम है.
गेंदबाजी संयोजन और टीम बैलेंस
भारत का गेंदबाजी का संतुलन वॉशिंगटन सुंदर की वापसी से स्थिर दिखाई दे रहा है. वे निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और किफायती गेंदबाजी भी करते हैं. ऐसे में हर्षित राणा को फिर से बेंच पर बैठना पड़ सकता है, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन जोड़ी के रूप में खेलेंगे. गति आक्रमण में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह नई गेंद से लय में हैं, जिन्हें शिवम दुबे की उपयोगी मध्यम गति गेंदबाजी का समर्थन मिल रहा है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन और बेन ड्वार्शुइस, ग्लेन मैक्सवेल

  • Related Posts

    रेप सीन के दौरान क्या जया प्रदा ने जड़ दिया था थप्पड़? फिर ड्रिंक एंड ड्राइव में पहुंचे जेल… विवादों में घिरे रहे ‘बाजीगर’ के विलेन दलीप ताहिल

    Dalip Tahil Birthday Special: बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो फिल्म में हीरो के सामने खड़े होकर भी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं. दलीप ताहिल उन्हीं में से…

    Read more

    17 की उम्र में बनीं हीरोइन, 19 में बेटी संग छोड़ा घर, 2 शादियां टूटीं… जानें ‘उरी’ एक्ट्रेस रुखसार रहमान की कहानी

    Rukhsar Rehman Birthday Special: बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो अपनी जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखने के बाद भी अपने सपनों का साथ नहीं छोड़ते. रुखसार रहमान की…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे