Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आगाज, कांकेर जिले को मिली मेजबानी बस्तर सहित सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जोन के 280 खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन

विधायक  नेताम ने खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 नवम्बर 2025/ 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चार दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ आज नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया गया। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 05 जोन बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर तथा दुर्ग जोन के 280 खिलाड़ी खो-खो (बालक-बालिका, अंडर-19), हैण्डबॉल (बालिका, अंडर-17) और क्रिकेट (बालिका अंडर-17) खेलों की प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक श्री आशाराम नेताम ने खेल प्रतियोगिता के विधिवत् शुभारम्भ की घोषणा की।
अपने उद्बोधन में विधायक श्री नेताम ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि कांकेर जिले को राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला है। सभी खिलाड़ी खेल को समरसता के साथ खेल भावना के साथ खेलें। उन्होंने आगे कहा कि खेलों के माध्यम से परस्पर जोड़ने का सतत् प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार कार्रवाई के चलते बस्तर नक्सलमुक्त की ओर सतत् अग्रसर है। विधायक ने सभी खिलाड़ियों से अपील करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को 25वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी पहले ही अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन यहां तक पहुंचे हैं। आज के दौर में खेल को भावी कैरियर के रूप में देखा जा रहा है। श्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समाज, जिला, प्रदेश ही नहीं, देश में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को टीम स्पिरिट के साथ अपने जीवन का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने भी अपने संबोधन में खेल के माध्यम से अपने जिला व प्रदेश को गौरवान्वित कर अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील उपस्थित खिलाड़ियों से की।
इसके पहले, जिला शिक्षा अधिकारी ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में प्रतिवेदन का वाचन कर जानकारी दी। शुभारम्भ अवसर पर नरहरदेव विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही सभी जोन के खिलाड़ियों ने खेल मैदान में मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित पार्षदगण एवं नागरिकगण और काफी संख्या में पांचों जोन से पहुंचे खिलाड़ी, मैच रैफरी, कोच एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक

    अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अहिवारा विधायक श्री…

    Read more

    ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*   *करेलीबड़ी और सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालयों के लिए 66…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे