Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में सड़कों के सुधार कार्य में तेजी कृ 195 किमी लंबाई में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य प्रगति पर

अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2025/ सरगुजा जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग अम्बिकापुर द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा सड़कों के मरम्मत एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कुल 30 मार्गों की मरम्मत हेतु 195.00 किलोमीटर लंबाई पर कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए राशि 654.85 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि सभी 30 मार्गों को 6 ग्रुप में विभाजित कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तथा सभी कार्यों के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। अब तक लहपटरा-बेलखरिखा मार्ग, जमगला एप्रोच मार्ग, अमगसी-चैनपुर मार्ग, टपरकेला-धनपुरी मार्ग, जरहाडांड़-मुन्दाराडांड़ मार्ग, तथा मेण्ड्रा-हरिहरपुरट-शिवपुर-करजी मार्ग में बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

वर्तमान में अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग, केदमा-बनकेसमा मार्ग, एवं दरिमा-बड़ेदमाली-लखनपुर मार्ग में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तेजी से जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक 53 किलोमीटर लंबाई में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 142 किलोमीटर लंबाई में कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सभी मार्गों पर गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बरसात एवं भारी यातायात के दौरान भी सड़कों की स्थिति बेहतर बनी रहे। कार्यों की नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा, परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा तथा नागरिकों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत