Ro no D15139/23

बिजली पर निर्भरता घट गई और सौर ऊर्जा से रौशन हुआ घर-रविंद्र नाथ गोपाल

रायपुऱ, 11 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन “ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत” को साकार करने की दिशा में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले में जन-जन तक पहुँच रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के रियापारा निवासी श्री रविंद्र नाथ गोपाल ने जुलाई माह में अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली लगवाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि बिजली पर निर्भरता काफी घट गई और हमारा घर सौर ऊर्जा से रौशन हुआ है।

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन के तत्काल बाद मिली स्वीकृति*

श्री गोपाल ने बताया कि पहले जहां उन्हें हर महीने लगभग 3 हजार रूपये तक का बिजली बिल देना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली खर्च लगभग समाप्त हो गया है। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आता है, गर्मी के दिनों में बढ़ते बिजली खर्च से काफी परेशान रहता था। इसी दौरान उन्हें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना की शर्तें और लाभ जानने के बाद उन्होंने आवेदन किया, और कुछ ही समय में स्वीकृति मिलने पर जुलाई महीने में उनके घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर दिए गए।

*बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति*

तेज धूप वाले जुलाई माह से ही यह सोलर सिस्टम सक्रिय हो गया और उनके घर की अधिकांश विद्युत आवश्यकताएं सौर ऊर्जा से पूरी होने लगीं, इससे उनकी ग्रिड बिजली पर निर्भरता काफी घट गई और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई। श्री गोपाल बताते हैं कि जुलाई में सोलर सिस्टम लगवाना मेरे जीवन का सबसे सही निर्णय था। अब हर महीने बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। सूरज की रोशनी से अपनी बिजली बनाना गर्व और आत्मनिर्भरता दोनों का अनुभव देता है। उनका यह अनुभव दर्शाता है कि यदि नागरिक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर समय पर पहल करें तो न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

*3 किलोवॉट तक 1 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी*

रियापारा के श्री रविंद्र नाथ गोपाल की यह पहल अन्य परिवारों के लिए प्रेरणा बन गई है कि सूर्य की ऊर्जा अपनाकर स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ बिजली का लाभ लिया जा सकता है। बता दे कि इस योजना के तहत 03 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 1 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही हैं। शेष राशि के लिए बैंकों द्वारा शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और 6 प्रतिशत ब्याज दर पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रायगढ़ के अधिकांश मोहल्लों में अब घरों की छतें सोलर पैनलों से चमक रही हैं।

  • Related Posts

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    *घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन…

    Read more

    समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री

    *रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस