Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री लखन लाल की उपस्थिति में सहकारी समिति सोनपुरी में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

*समिति में किसान का पुष्पमाला भेंटकर किया गया स्वागत, विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की हुई शुरुआत*

रायपुर 15 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में आज विकासखण्ड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। उन्होंने समिति में धान विक्रय के लिए आए कृषक श्री फूल सिंह राठिया का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की। मंत्री श्री देवांगन ने किसान से उनकी उपज के सम्बंध में जानकारी ली एवं धान विक्रय के लिए बधाई दी। ग्राम सोनपुरी के कृषक श्री फूल सिंह राठिया द्वारा आज उपार्जन केंद्र में 10 क्विंटल धान विक्रय हेतु लाया गया था। उन्होंने बताया कि धान विक्रय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही हुई एवं टोकन भी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त किया।
विधायक रामपुर श्री फूल सिंह राठिया, कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी किसान को उपज विक्रय के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री वसंत ने धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समिति में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर, नोडल कॉपरेटिव बैंक श्री एस. के. जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…