Ro no D15139/23

बर्थडे स्पेशल : शादी की वजह से करियर पर लगा ब्रेक, आज बॉलीवुड पर कर रही हैं राज

सलमान खान के साथ एलबम सॉन्ग से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली दिव्या कुमार खोसला आज भी बतौर एक्ट्रेस, डायरेक्टर और निर्माता काम कर रही हैं।

एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म ‘एक चतुर नार’ है। दिव्या गुरुवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगी।

दिव्या खोसला को बचपन से ही डांस और अभिनय में रुचि थी, और अपनी रुचि को बढ़ाते हुए दिव्या ने मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया और फिर उन्हें साल 2003 में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों को साथ में ‘तेरा मेरा दिल’ एलबम के ‘हनी-हनी’ गाने में देखा गया, जिसके बाद दिव्या की एंट्री होती है फिल्म “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” में। इस फिल्म का गाना “मेरे सिर दुपट्टा मेरे यार का” उनके डांस और मासूमियत की वजह से काफी फेमस हुआ था, लेकिन एक ही फिल्म करने के बाद करियर पर ब्रेक लग गया।

दिव्या ने खुद बताया था कि शादी के बाद उन्हें फिल्म करने की मनाही थी। दिव्या ने बताया कि एक्टिंग छोड़कर घर बैठने का फैसला करना मुश्किल था, लेकिन शादी के बाद ही वे निर्देशन के बारे में सोच पाईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि टी-सीरीज के प्रमुख और उनके पति भूषण कुमार से शादी से उनके करियर की दिशा ही बदल गई थी। उनके पति ने ही उन्हें निर्देशन में कदम रखने की सलाह दी और उसकी बारीकियां सीखने में भी मदद की।

अपने करियर को बतौर निर्देशक आगे बढ़ाने के लिए दिव्या ने सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग सीखी और कई गानों को निर्देशित किया, लेकिन असली परीक्षा थी फिल्म को निर्देशित करने की। साल 2014 में नए चेहरों के लॉन्च के साथ दिव्या खोसला फिल्म ‘यारियां’ लेकर आईं, जिसके गाने और फिल्म दोनों ही सुपरहिट साबित हुए। इस फिल्म के बाद दिव्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई फिल्में और गाने रिलीज किए।

दिव्या खोसला ने “सनम रे,” सरदार का ग्रैंडसन, इंदु की जवानी,” और “रॉय” समेत कई फिल्मों में बतौर निर्माता काम किया और फिल्म ‘मरजावां’ में बतौर निर्देशक काम किया था। निर्माता और निर्देशक बनने के बाद अब बारी थी पर्दे पर छाने की। एक्ट्रेस साल 2021 में जॉन अब्राहम के साथ ‘सत्यमेव जयते 2’ में दिखाई दी, जिसके बाद उन्हें 2023 में आई फिल्म यारियां 2 में देखा गया और साल 2025 में उनकी फिल्म ‘एक चतुर नार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत