Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करने के दिए निर्देश
निर्धारित कार्य योजनाओं का विभागीय अधिकारी समयबद्ध क्रियान्वयन करें सुनिश्चित   – कलेक्टर
कमजोर छात्रों के लिए विशेष क्लास आयोजित कराने हेतु किया निर्देशित

कलेक्टर   अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार व बोर्ड परीक्षाओं की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश  दिए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में बोर्ड परीक्षा  कक्षा 10वीं एवं 12वीं  की तैयारी की विकासखंडवार  समीक्षा की।उन्होंने  निर्देशित किया कि वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं तथा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 10 प्रतिशत वृद्धि सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्राचार्यों की बैठक लेकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा के  परिणाम के आधार पर 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में से प्रति विकासखंड 100 छात्रों का चयन कर आवासीय सुविधा सहित विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था करने निर्देशित किया।
रिमेडियल क्लास का आयोजन
कलेक्टर ने अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत प्रत्येक विद्यालय में रिमेडियल क्लास अनिवार्य रूप से आयोजित करने के लिए कहा।
प्रश्नपत्र आधारित अभ्यास
कलेक्टर ने जनवरी एवं फरवरी माह में विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों का प्रतिदिन लिखित अभ्यास सभी विद्यालयों में कराए जाने की बात कही, जिससे विद्यार्थी परीक्षा पद्धति व प्रश्न संरचना से भलीभांति परिचित हो सकें।
आपार आईडी के शत प्रतिशत लक्ष्य की हो पूर्ति
आपार आईडी के शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हेतु उन्होंने  निर्देशित किया गया कि जिन छात्रों का आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में नहीं बन पा रहा है, उनकी सूची विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। इसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा संबंधित छात्रों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु तहसील स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
मध्यान्ह भोजन एवं पौष्टिक नाश्ता वितरण का हो नियमित निरीक्षण
कलेक्टर ने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तथा सुबह के पौष्टिक नाश्ता कार्यक्रम का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि भोजन/नाश्ता बनाने हेतु केवल एलपीजी गैस का ही उपयोग किया जाए तथा इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी अधिकारियों को  निर्धारित कार्ययोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करने निर्देशित किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति