Ro no D15139/23

एशेज 2025-26 : ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही टेस्ट में दोहराया 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का आगाज हो गया है। पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले के साथ ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रहे हैं।

 

 

ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड 31-31 वर्ष के हैं। पिछली बार ऐसा मार्च 1946 में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ही टेस्ट में 30+ साल के दो डेब्यूटेंट को उतारा था। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था।

 

स्टीव स्मिथ पर्थ में जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं। टीम में उस्मान ख्वाजा को मौका दिया गया है। ट्रेविस हेड, कैमरून हेड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन मेजबान टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं।

 

इस मुकाबले के साथ तेज गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है, क्योंकि जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

 

ब्रेंडन डोगेट ने अपने करियर में 50 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.46 की औसत के साथ 190 विकेट हासिल किए। वहीं, 17 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 26 विकेट निकाले हैं।

 

दूसरी ओर, जेक वेदराल्ड सलामी बल्लेबाज के रूप में इस मुकाबले में उतरे हैं, जिन्होंने अपने 77 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 37.47 की औसत के साथ 5,322 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। 51 लिस्ट ए मुकाबलों में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 33.37 की औसत के साथ 1,602 रन बना चुका है।

 

बेन स्टोक्स की कप्तानी में मेहमान इंग्लैंड की टीम जो रूट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक मुकाबले में उतरी है।

 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डोगेट, स्कॉट बोलैंड

 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को तराशने जिला प्रशासन की पहल, खेल संघों से साझा रोडमैप तैयार करने पर जोर

    जिला स्तरीय खेल संवर्धन एवं विकास बैठक में खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और प्रतिभा पहचान पर हुआ मंथन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कलेक्टर ने किया सम्मान   धमतरी,…

    Read more

    क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

    ‘कौन है ये?’… ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’… ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’  के ग्रैंड…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु