Ro no D15139/23

बाबा सोमनाथ के दर पर पहुंची कंगना रनौत, प्रसाद स्वरूप मिली मां पार्वती की साड़ी

गिर सोमनाथ,। सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत गुजरात के गिर सोमनाथ में मौजूद सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची।

एक्ट्रेस को दर्शन के बाद मां पार्वती को अर्पित की गई साड़ी भी भेंट स्वरूप मिली, जिसे पाकर अभिनेत्री कंगना बेहद खुश हैं।

कंगना रनौत ने पीएम मोदी के आध्यात्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना की। बाबा के अद्भुत दर्शन करने के बाद कंगना ने कहा कि मैं पूरे परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आई हूं। हमने मंदिर में ध्वजा की पूजा कर ध्वजा अर्पित की है। प्रधानमंत्री जी का प्रयास रहा है कि बाबा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद हर घर पहुंचे और मां पार्वती की साड़ियां महिलाओं को उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि आज मुझे भी मां पार्वती पर अर्पित की गई साड़ी प्रसाद के रूप में मिली है। इस वजह से मेरा दिन बहुत खास हो गया है। पहले भी बाबा के दर्शन कई बार किए हैं, लेकिन पीएम मोदी की महिलाओं में प्रसाद स्वरूप मां पार्वती की साड़ी वितरण करने की जो सोच है, वह आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाती है।

कंगना ने दर्शन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फोटोज में एक्ट्रेस बाबा सोमनाथ के सामने हाथ जोड़े और सिर झुकाए खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज बाबा सोमनाथ जी के दर्शन और आरती के साथ-साथ मंदिर में ध्वजा अर्पित करने का सौभाग्य मिला। हर हर महादेव।”

इन दिनों कंगना गुजरात में हैं। इससे पहले उन्हें गिर नेशनल पार्क और द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। मंदिर में उन्होंने खास पूजा-अर्चना भी की थी। कंगना ने गिर नेशनल पार्क की सफारी की फोटोज भी पोस्ट की थीं।

सोशल मीडिया पर कंगना ने गुजरात के संरक्षित शेर की फोटो पोस्ट की थी।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को तराशने जिला प्रशासन की पहल, खेल संघों से साझा रोडमैप तैयार करने पर जोर

    जिला स्तरीय खेल संवर्धन एवं विकास बैठक में खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और प्रतिभा पहचान पर हुआ मंथन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कलेक्टर ने किया सम्मान   धमतरी,…

    Read more

    क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

    ‘कौन है ये?’… ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’… ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’  के ग्रैंड…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु