Ro no D15139/23

कठिन परिस्थितियों के बावजूद उम्मीद और परिश्रम की राह से अलग नहीं होने देती छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं

कोरबा जिले के वनांचल ग्राम पतरापाली की महिला किसान श्रीमती इतवारी बाई और उनका परिवार अपनी मेहनत, एकजुटता और धैर्य के बल पर खेती को जीवन यापन का मजबूत आधार बना चुके हैं। सिंचाई सुविधा सीमित होने के बावजूद यह परिवार खेती को ही अपनी शक्ति मानता है और सामूहिक प्रयास से हर साल बेहतर उत्पादन ले रहा है।
श्रीमती इतवारी बाई बताती हैं कि उनका खेत संयुक्त खाते में है, जहाँ परिवार के सभी सदस्य मिलकर लगभग 20 एकड़ भूमि में खेती करते हैं। फसल बेचने के बाद प्राप्त राशि का न्यायपूर्ण बंटवारा सभी भाईयों में किया जाता है। परिवार की सभी महिलाएं भी खेती के हर कार्य में बराबर की भागीदारी निभाती हैं। धान बोने से लेकर कटाई, मिंजाई और मंडी तक ले जाने तक। वे बताती हैं कि फसल का मौसम सिर्फ मेहनत का ही नहीं, बल्कि उम्मीद और खुशी का समय होता है। फसल अच्छी होने की प्रतीक्षा और उसे बेचकर घर के लिए जरूरी खर्च पूरे करने की खुशी परिवार के हर सदस्य के चेहरे पर झलकती है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का सर्वाधिक मूल्य दिए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे उन्हें मेहनत का उचित मूल्य मिलता है, वे कर्ज चुका पाते हैं और घर के आवश्यक सामान खरीदकर परिवार की जरूरतें पूरी कर पाते हैं।
श्रीमती इतवारी बाई को महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाला 1000 रुपए का सहयोग भी उनके और उनके परिवार के लिए सहारा साबित हो रहा है। यह राशि वे अपने निजी और घरेलू ज़रूरी कार्यों में उपयोग करती हैं।
परिवार के सदस्य श्री राजाराम राठिया बताते हैं कि खेती अकेले किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं होती। जब पूरा परिवार मिलकर मेहनत करता है, तभी खेतों में फसल लहलहाती है और मंडी तक पहुँचकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करती है। उन्होंने भी समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को मिलने वाली राहत पर संतोष व्यक्त किया।
  परिवार की एकजुटता, सरकार की योजनाएं और किसानों की निरंतर मेहनत, वनांचल ग्राम पतरापाली ही नहीं अन्य आम किसान परिवार की ज़िंदगी में खुशहाली ला रही है और यह छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाएं ही है जो किसानों को कठिन परिस्थितियों के बावजूद उम्मीद और परिश्रम की राह नहीं से अलग नहीं होने देते।
  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत