Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम जारी

धीमी प्रगति पर बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि  01 जनवरी 2026’’ के संदर्भ में ’निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की गई है।
निर्वाचक नामावलियों के फोटोयुक्त विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस अवधि में विभिन्न चरण को पूर्ण करने तिथि निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत गणना पत्रक (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने एवं डिजिटाइजेशन की अवधि 04 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को  दावा-आपत्ति की अवधि 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। साथ ही सुनवाई एवं सत्यापन (नोटिस चरण) 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन  7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में वर्तमान में  जिले  के सभी विधानसभा अंर्तगत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाने एवं बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रविष्टि करने का कार्य प्रगति पर है।
अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले बीएलओ को नोटिस जारी
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा श्री सरोज महिलांगे ने  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21 कोरबा में बीएलओ की कार्य की धीमी गति और उदासीनता को देखते हुए, अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले बीएलओ को नोटिस जारी किया है। जिसमें विधान सभा क्षेत्र 21- कोरबा के मतदान केन्द्र क्रमांक 156 – कोरबा (एमपीनगर), 174- कोरबा (लालू राम कॉलोनी), 229-कोरबा (शारदा विहार), 108-पाढ़ीमार, 115-रिसदा, 103-पाढ़ीमार, 97-पाढ़ीमार, 62- खम्हरिया, 67-खम्हरिया, 203-कोरबा (रानी रोड), 200- कोरबा (ईतवारी बाजार), 199-कोरबा (पुरानी बस्ती), 208-कोरबा (तुलसी मार्ग), 198-कोरबा (पुरानी बस्ती), 14- राजीव नगर (जेलगांव) शामिल हैं। उन्होंने  स्पष्ट किया है कि एसआईआर कार्य समयबद्ध और महत्वपूर्ण है, इसलिए समुचित प्रगति नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस