Ro no D15139/23

खेतों में मेहनत रंग लाई, किसान अन्नू जायसवाल धान विक्रय के लिए तैयार

धान खरीदी पर किसानों का बढ़ा भरोसा- किसान अन्नू जायसवाल

जिले के तिलकेजा निवासी किसान अन्नू जायसवाल इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मात्र 3 एकड़ कृषि भूमि पर अपने पिता  रामू जायसवाल सहित सपरिवार खेती करने वाले अन्नू ने पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 60 क्विंटल धान की बिक्री कर अच्छी आमदनी प्राप्त की थी। समय पर मिले भुगतान ने उनकी खेती और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की।
धान कटाई के कार्यों के बीच जब अन्नू अपनी फसल का मूल्यांकन कर रहे हैं, तो उनके चेहरे पर इस साल की खरीदी को लेकर उम्मीद साफ झलकती है। खेत में थ्रेसर और ट्रैक्टर की मदद से चल रहे कटाई कार्यों के बीच वे बताते हैं कि सरकार की पारदर्शी और सुचारु धान खरीदी व्यवस्था छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत है।
अन्नू का कहना है कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य आवश्यक सामग्री जुटाई। इसके साथ ही परिवार की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकीं। इस वर्ष भी वे उम्मीद कर रहे हैं कि धान खरीदी से उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की धान की सर्वाधिक खरीदी मूल्य, डीबीटी के माध्यम से त्वरित भुगतान और खरीदी केंद्रों के बेहतर प्रबंधन से किसानों में भरोसा बढ़ा है। अन्नू जैसे अनेक छोटे किसान इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठाकर खेती में निरंतर सुधार कर रहे हैं।
  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ