Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने ली खाद्य एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण, राशि जमा एवं बारदाना संग्रहण के दिए निर्देश

   अपर कलेक्टर   प्रदीप कुमार साहू ने आज खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने तथा संबंधित राशि का समय पर जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही धान उपार्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए पीडीएस दुकानों से बारदाना संग्रहण करने के भी निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध राशन कार्डों पर कड़ी और प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने उज्ज्वला योजना के आवेदन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
धान उपार्जन अवधि को देखते हुए उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सभी उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण एवं निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना अनिवार्य है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, खाद्य निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े सख्त

      गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ सूरजपुर जिला के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील

      समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा रायपुर, 13…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव