Ro no D15139/23

सीजी पीएससी में चयनित जिले के युवाओं का कलेक्टर ने किया सम्मान

मावा मोदोल कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत सभी चयनित अभ्यर्थी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा- 2024 की अंतिम चयन सूची जारी की गई है, जिसमें जिले के सात अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिले के कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला प्रशासन की अभिनव पहल मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर तथा सेंट्रल लाइब्रेरी कांकेर में सफलता प्राप्त करने वाले जिले की प्रतिभाओं का सम्मान आज किया गया। जिले से कुल सात अभ्यर्थियों का चयन सीजीपीएससी में हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले से  कमल कुमार ठाकुर का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। इसके पहले वे पटवारी के पद पर जिले में ही पदस्थ थे। इसी तरह आशीष कुमार जुर्री और ग्राम सिदेसर की रीना कोमरा, नरहरपुर विकासखंड के श्री रिखीराम नेताम का चयन आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है। इसके अलावा श्रवण कुमार मेरिया जैसाकर्रा चारामा का चयन वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर हुआ है।
सम्मान समारोह के उद्बोधन कलेक्टर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मावा मोदोल संस्थान के विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और आगामी परीक्षा हेतु कारगर रणनीति अपनाते हुए मेहनत, लगन और विषयवार अध्ययन करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि महाराष्ट्र पीएससी में पहले प्रयास में ही उनका भी चयन डिप्टी कलेक्टर के पर पर हुआ था तथा बाद में और अधिक मेहनत कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने भी सभी प्रतिभाओं एवं उनके पालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन निरंतर क्षेत्र के युवाओं को आगे लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मावा मोदोल के माध्यम से प्रतिबद्ध रूप से कार्य कर रहा है। अगली परीक्षाओं में मावा मोदोल के विद्यार्थियों को सफल होने के लिए टिप्स दिए।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

    बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन, बेहतर शिक्षा से साकार हो रहे सपने*   रायपुर, 03 अगस्त 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के…

    Read more

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर : वन मंत्री केदार कश्यप

    *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने सीखी कार्टून और कैरिकेचर की कला*   रायपुर, 3 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक पहचान, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए