Ro no D15139/23

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सक्ती जिला बना आदर्श मॉडल

*पारदर्शी, दक्ष और जनहितैषी व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण*

*राशन कार्ड वितरण में भारी वृद्धि : 34,132 नए परिवार लाभान्वित*

रायपुर, 24 नवंबर 2025/ सक्ती जिले के गठन के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तेजी से सुधार हुआ है। जिला बनने से पूर्व 2 लाख 8 हजार 529 राशन कार्ड प्रचलन में थे, जो वर्तमान में बढ़कर 2 लाख 42 हजार 661 हो गए हैं। इस प्रकार कुल 34 हजार 132 नए परिवारों को राशन कार्ड जारी कर पीडीएस के दायरे में शामिल किया गया है। यह वृद्धि जिले में जनकल्याण और समावेशी विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

*खाद्यान्न आवंटन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी*

नवगठित सक्ती जिले में खाद्यान्न आवंटन में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्व में 67 हजार 36 मीट्रिक टन चावल का आवंटन होता था, जो अब 76 हजार 588 मीट्रिक टन हो गया है। इसी प्रकार रिफाइंड नमक का आवंटन 1 हजार 831 मीट्रिक टन से बढ़कर 2 हजार 244 मीट्रिक टन तथा शक्कर का आवंटन 1 हजार 828 मीट्रिक टन से बढ़कर 2 हजार 241 मीट्रिक टन हो गया है। इस प्रकार चावल, नमक और शक्कर तीनों के आवंटन में 413-413 मीट्रिक टन की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त उचित मूल्य दुकानों की संख्या भी 341 से बढ़कर 349 कर दी गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वितरण व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।

*ई-पीओएस आधारित डिजिटल पारदर्शिता से सुदृढ़ हुई व्यवस्था*

सक्ती जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को डिजिटल माध्यमों से सशक्त किया गया है। जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों को ई-पीओएस मशीनों से जोड़ दिया गया है, जिससे खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, जवाबदेही और रियल-टाइम मॉनिटरिंग योग्य बन गई है। डिजिटलाइजेशन के माध्यम से हितग्राहियों को समय पर और सही मात्रा में राशन प्राप्त होने लगा है तथा शिकायतों में भी कमी आई है। इस डिजिटल सुधार ने पीडीएस प्रणाली के प्रति जनता के भरोसे को मजबूत किया है।

*निरीक्षण और निगरानी से बढ़ी दक्षता -प्रशासन की जिम्मेदार पहल*

कलेक्टर के दिशानिर्देशन में जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के सभी उपभोक्ता भंडारों, उचित मूल्य दुकानों और गोदामों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, वितरण की प्रक्रिया और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रशासन की यह निरंतर निगरानी व्यवस्था को लगातार बेहतर और आमजनोन्मुख बनाती है।

सक्ती जिला बना प्रेरणादायक मॉडल-पारदर्शिता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण

जिला गठित होने के बावजूद सक्ती जिले ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी और तकनीक-संचालित मॉडल के रूप में विकसित किया है। जिले के उत्कृष्ट कार्य, डिजिटल सुधार और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने इसे प्रदेश में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया है। यह उपलब्धि प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शी नीति और जनकल्याण की भावना का परिणाम है, जो दर्शाती है कि पारदर्शी प्रणाली से ही जनसुविधा और जनकल्याण को सशक्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….