Ro no D15139/23

जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन

महोत्सव अंतर्गत सोशल मीडिया प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन कर सकते हैं
 
रील विजेता को 50 हजार एवं फोटोग्राफी विजेता को एक हजार रुपए मिलेगा
 

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग द्वारा ’वाटरशेड महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के साथ ’सोशल मीडिया प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा।  प्रतियोगिता में  रील विजेता को 50 हजार रुपए एवं फोटोग्राफ विजेता को एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। कोई भी इच्छुक व्यक्ति जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी, तथा डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 एवं 2.0 सहित अन्य वाटरशेड योजनाओं के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं और उनसे समुदाय को होने वाले लाभों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो/रील या फोटो तैयार कर सकता है।
प्रतिभागियों को अपनी सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते समय निर्धारित हैशटैग #WDC-PMKSY-Watershed Mahotsav 2025 का उपयोग करना अनिवार्य होगा। पोस्ट करने के बाद प्रतिभागियों को निर्धारित वेबसाइट पोर्टल https://wdcpmksy.dolr.gov-.in/registerMahotsav पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं नामांकन कर अपनी प्रविष्टि 31 दिसंबर 2025 से पहले जमा करनी होगी। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक भी अपलोड करना होगा, जिसके बाद उन्हें सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के पश्चात 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक प्रतिभागियों को अपने पोस्ट के रिच, व्यू, इंगेजमेंट, लाइक एवं कमेंट का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर जमा करना होगा। आईडब्ल्यूएमपी, डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 और 2.0 के तहत विकसित जल संचयन संरचनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी भी विभागीय वेबसाइट https://wdcpmksy.dolr.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और समुदाय को इसके प्रति जागरूक करना है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें