Ro no D15139/23

पीएम आवास और अन्य योजनाओं के लाभ से बदली जिंदगी

रायपुर, 25 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना सेे जांजगीर-चांपा जिले के सोनसरी गांव के निवासी श्री मनराखन निर्मलकर के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इस योजना में उनके वर्षों के सपने को पूरा कर दिया है। सीमित आय और आर्थिक विषमता के कारण वे जर्जर कच्चे मकान में परिवार सहित कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे थे। बरसात के दौरान टपकती छत और भीगती दीवारें उनके लिए रोज की चुनौती बन चुकी थीं।

वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें 1.20 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसके साथ ही उनके जीवन में नई उम्मीद जागी और पक्के घर के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ। निर्माण अवधि में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से 90 दिवस की मजदूरी प्रदान की गई। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। शासन की योजनाओं का यह समन्वित लाभ उनके परिवार को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

आज श्री मनराखन अपने नवनिर्मित पक्के घर में सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे बताते हैं कि गरीबी के कारण पक्के घर का सपना कभी दूर की कौड़ी लगता था, परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार कर दिया। उनका कहना है कि शासन की योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास, सम्मान और बेहतर भविष्य की राह दिखाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका