Ro no D15139/23

धान तिहार 2025-26 सुचारू रूप से जारी, किसान हितैषी नीतियों से उपार्जन केंद्रों में उमड़ रहा उत्साह’

तुंहर टोकन से मिला सुगम अनुभव, पहले दिन   कैवर्त ने उत्साहपूर्वक विक्रय किया 40 क्विंटल धान’
विष्णु सरकार की प्राथमिकताः किसान और उनकी सुविधा

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेशभर में धान खरीदी का उत्सव पूर्ण पारदर्शिता, सुव्यवस्था और उत्साह के साथ जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने तथा खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के व्यापक सुदृढ़ीकरण ने किसानों में अभूतपूर्व उत्साह पैदा किया है। राज्य सरकार द्वारा किसान हितैषी भावना के साथ किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।
इसी सकारात्मक परिवेश के बीच जिले के ग्राम छुरी कला के किसान श्री विश्वनाथ कैवर्त ने भी इस वर्ष अपनी मेहनत की फसल को छुरी सहकारी समिति में विक्रय के लिए प्रस्तुत किया। करीब 02 एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री कैवर्त पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं। पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 40 क्विंटल धान का विक्रय किया था, वहीं इस वर्ष भी वह 40 क्विंटल धान लेकर खरीदी केंद्र पहुँचे। श्री कैवर्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में और अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। उन्होंने कहा कि “ मैंने तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे ही टोकन प्राप्त किया, जिससे समय की बचत हुई। छुरी सहकारी समिति में किसानों के लिए बेहद अच्छी व्यवस्था की गई है। बैठने की जगह, पेयजल, शौचालय, माइक्रो एटीएम और तुलाई की सुचारू व्यवस्था के कारण किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। सरकार द्वारा किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का सीधा लाभ हम सभी तक पहुँच रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य ने उनकी आमदनी में बढ़ोतरी के साथ-साथ भविष्य के लिए विश्वास भी मजबूत किया है। खरीदी केंद्रों में त्वरित तुलाई और डिजिटल भुगतान से किसानों में भरोसा और संतोष दोनों बढ़े हैं,जिसके लिए हम सभी किसान भाई मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते है।
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर किसान अपनी मेहनत की फसल का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और बिना किसी परेशानी के खरीदी प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त करे। किसानों के बढ़ते विश्वास और उत्साह से यह स्पष्ट है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी राज्य में एक सफल, संतोषजनक और प्रेरक अभियान के रूप में उभर रही है।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों का हमलाः 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर कर्मचारियों को किया गया निलंबित

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा वनमण्डल अंबिकापुर अंतर्गत संचालित संजय वन वाटिका (वन प्रबंधन समिति शंकरघाट) में 21 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3ः00 से 3ः30 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत