Ro no D15139/23

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

कलेक्टर श्री व्यास ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

   छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिले में 26 नवम्बर को संविधान दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संविधान दिवस “हमारा संविधानदृहमारा स्वाभिमान” विषयक वर्षभर चलने वाले विशेष उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए सभी कार्यक्रम गरिमामय, समयबद्ध और व्यापक जनभागीदारी पर आधारित हों। इसके अंतर्गत जिला स्तर से लेकर सभी तहसीलों, पंचायतों और गांवों में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सामूहिक प्रस्तावना पाठ का आयोजन होगा। प्रस्तावना पाठ 22 भाषाओं में उपलब्ध रहेगा तथा इन आयोजनों के वीडियो अभियान वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कंस्टीट्यूशन75 डॉट कॉम पर अपलोड किए जाएंगे। नागरिकों को व्यक्तिगत और समूह के रूप में प्रस्तावना पढ़ने तथा वीडियो अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में संविधान आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन, संविधान विषयक फिल्म की स्क्रीनिंग और ऑनलाइन संविधान दिवस क्विज में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को इन कार्यक्रमों के समुचित प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने कहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें।
संविधान दिवस पर 22 भाषाओं में डिजिटल शपथ ग्रहण की सुविधा भारत सरकार के माईजीओवी डॉट इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा, जिसे जिले के सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जाएगा। इसी दिन स्कूलों और कॉलेजों में संविधान पर आधारित विशेष असेंबली आयोजित होगी, जिसमें छात्रों को संविधान के इतिहास, मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों से अवगत कराया जाएगा। सभी शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों में प्रस्तावना की वॉल आर्ट बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जागरूकता सामग्री का प्रभावी उपयोग कर संविधान दिवस को पूरे जिले में प्रभावपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है