Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के कार्ययोजना निर्माण की प्रारंभिक तैयारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

कलेक्टर ने विभागों को समयबद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, पल्सेस मिशन एवं अन्य कृषक हितैषी योजनाओं से जिले के किसानों को अधिक लाभान्वित करने तथा फसल उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर   अजीत वसंत की अध्यक्षता में पीएम धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत सम्मिलित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित इंडिकेटर को ध्यान में रखते हुए अपने विभाग से संबंधित मांग और प्रस्ताव आगामी दो से तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तुत की जाने वाली मांगें सामुदायिक आधारित हों और जिले की कृषि परिस्थिति के अनुरूप हों। कलेक्टर ने कृषि विभाग, मत्स्य, उद्यानिकी और उद्योग विभाग द्वारा की गई अब तक की तैयारी का अवलोकन किया और आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।

उन्होंने सरसों के फसल उत्पादन में बढ़ोतरी, फसल प्रदर्शन गतिविधियाँ, कोल्ड स्टोरेज निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या में वृद्धि, सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, प्राकृतिक खेती के विस्तार, सिचाई को बढ़ावा देने अवसंरचना का निर्माण, किसान बाजार की स्थापना, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु बायो-फ्लॉक तकनीक, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी इकाइयों की स्थापना, कृत्रिम गर्भाधान, पशु रोगों की रोकथाम, उद्यानिकी नर्सरी को सुदृढ़ करने, ड्रिप इरिगेशन, सोलर आधारित सिंचाई प्रणाली तथा कम्यूनिटी फेंसिंग जैसे विषयों पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बैठक में बताया कि फसल उत्पादन बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों को अधिक प्रभावी ढंग से खेतों तक पहुंचाने के लिए वे तकनीकी सुझाव एवं सहयोग उपलब्ध कराते रहेंगे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, कृषि विभाग के उप संचालक   देवेंद्र कँवर,   मुरली मनोहर बघेल,   पुष्पा कंवर,मत्स्य से   के.के.बघेल, उद्यानिकी से   भुनेश्वरी कंवर, पशु चिकित्सा से श्री एस. एन. मिश्रा, केवीके से डॉ एस. पी. सिंह,   एम. एस. उर्रे,   एम. आर. ध्रुव, सहायक पंजीयक  बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान