Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्रों और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

बच्चों के आवास, भोजन, पोषण और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

   कलेक्टर   विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल ने मैनपाट क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम असकरा, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा निर्माणाधीन भवनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री भोसकर ने आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम असकरा में बच्चों की सोने की पलंगों की स्थिति, मेन्यू के अनुसार भोजन व्यवस्था, किचन की साफ-सफाई, तथा भोजन प्रदाय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में बच्चों को स्वच्छ वातावरण और पोषक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र मुसाखोल का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को दिए जा रहे पोषण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को रेडी-टू-ईट, गरम भोजन, सतु और चना सहित सभी निर्धारित पौष्टिक आहार नियमित रूप से और गुणवत्तापूर्ण रूप से प्रदाय किए जाएं। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को बच्चों से संबंधित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा मैदानी-स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर   भोसकर ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र कुनिया तथा जंगलपारा स्कूल भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान सीतापुर एसडीएम   रामसिंह ठाकुर,महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान, डीएमसी श्री सर्वजीत पाठक, जनपद सीईओ श्री कुबेर सिंह, तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

      17 सितंबर को धमतरी जिले में 10 लाख दीयों से जगमगाएगा जन-जन का संकल्प प्रभारी मंत्री ने की जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील धमतरी, 12 सितंबर 2026। आगामी…

    Read more

    ट्रामा सेंटर हुआ तैयार, जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

      महापौर श्री रामू रोहरा और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण अटल आरोग्य लैब में 131 प्रकार की जांचें निःशुल्क, प्रस्तावित जी-प्लस-5 भवन से बढ़ेगी…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा