Ro no D15139/23

एकल शिक्षक से मिली राहत: सरपता प्राथमिक शाला में नए शिक्षक के आगमन से बदली शिक्षा की तस्वीर

*युक्तियुक्तकरण से स्कूल के विद्यार्थियों में बना पढाई का माहौल*

रायपुर, 28 नवम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम सरपता स्थित प्राथमिक शाला वर्ष 1981 से संचालित है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से यहां शिक्षकों की कमी गंभीर समस्या बनी हुई थी। विद्यालय में वर्तमान में 51 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के हैं। विद्यालय में प्रधान पाठक श्री रामशरण मरकाम वर्ष 2006 से सेवा दे रहे हैं। लंबे समय तक विद्यालय एकल शिक्षक के रूप में संचालित होता रहा, जिसके कारण न केवल प्रधान पाठक को पढ़ाई कराने में कठिनाई होती थी, बल्कि विद्यार्थियों को भी एक ही कक्षा में बैठकर अन्य कक्षाओं की पढ़ाई करनी पड़ती थी।

कक्षा पाँचवीं में पढ़ने वाली सुमित्रा, कविता, यशवंत और कक्षा चौथी के अमित, अतीत, हेमा और सोनू बताते हैं कि पहले विद्यालय में सिर्फ एक ही गुरुजी थे, जिससे पढ़ाई में मुश्किल होती थी। अब नए शिक्षक श्री शांतिलाल कश्यप के आने से उन्हें नियमित रूप से कक्षाएं मिल रही हैं और पढ़ाई में निरंतरता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना एकल शिक्षक विद्यालयों में की जा रही है। इसी पहल के अंतर्गत सरपता प्राथमिक शाला में 30 जुलाई 2025 से सहायक शिक्षक श्री शांतिलाल कश्यप की पदस्थापना की गई, जिसके बाद विद्यालय की स्थिति में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगे हैं।

विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक बताया कि उन्हें दोपहर में मध्यान्ह भोजन और सुबह नाश्ता मिलता है। नए शिक्षक के आने से उनकी पढ़ाई में आई रुकावट खत्म हुई है और अब वे नियमित कक्षाओं के साथ बेहतर शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं। सरपता प्राथमिक शाला की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर शिक्षकों की नियुक्ति और शासन की दूरदर्शी पहल से दूरस्थ क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

    बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन, बेहतर शिक्षा से साकार हो रहे सपने*   रायपुर, 03 अगस्त 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के…

    Read more

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर : वन मंत्री केदार कश्यप

    *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने सीखी कार्टून और कैरिकेचर की कला*   रायपुर, 3 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक पहचान, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए