Ro no D15139/23

रायपुर: कृषि महाविद्यालय में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ 128वें संस्करण का भव्य प्रसारण

30 नवंबर 2025 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें संस्करण का वेबकास्ट आयोजित हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कुलसचिव,निदेशक अनुसंधान, निदेशक विस्तार सेवा, निदेशक शिक्षण, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, समस्त विभागाध्यक्ष, अध्यापक गढ़ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा कृषि मंत्री का हार्दिक स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद सभी ने वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारित ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना।

प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन (लगभग 357 मिलियन टन), शहद उत्पादन में दोगुनी वृद्धि एवं ‘मीठी क्रांति’, खादी हनी मिशन के तहत 2.25 लाख बी-बॉक्स वितरण, जम्मू-कश्मीर के रामबन सुलाई शहद (जीआई टैग) तथा कर्नाटक की स्थानीय पहलों का उल्लेख करते हुए मधुमक्खी पालन को रोजगार का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने महिला क्रिकेट एवं ब्लाइंड टी-20 टीम की सफलताओं, विज्ञान-तकनीक प्रगति तथा नवंबर की प्रमुख राष्ट्रीय घटनाओं पर भी प्रकाश डाला।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सोशल मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी छात्रों को निरंतर प्रेरित करते हैं, इसलिए वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साहित हैं। उन्होंने छात्रों से ‘मन की बात’ नियमित सुनने का आह्वान किया, क्योंकि इसमें प्रेरणादायी संदेश होते हैं।

कुलपति डॉ. चंदेल ने शहद उत्पादन पर पीएम के विचारों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी अपार संभावनाएं हैं तथा विश्वविद्यालय ‘लोकल फॉर वोकल’ को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कृषि मंत्री के नेतृत्व में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प दोहराया। सभी उपस्थितजनों ने इन संदेशों का स्वागत किया तथा कृषि नवाचार व महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

  • Related Posts

    US ने भारत पर लगाया 10% ‘फोर्स्ड लेबर’ टैरिफ, सेक्शन 301 जांच के बाद लिया फैसला

    US Forced Labour Tariff on India :फोर्स्ड लेबर जांच के बाद भारत पर 10% टैरिफ अमेरिका ने गुरुवार को भारत से आने वाले सामान पर 10% का नया टैरिफ लगाने का…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है