Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली

जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के दिए निर्देश
– सायकल स्टैण्ड एवं कैटीन संचालन हेतु टेंडर करने के लिए कहा
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय में सायकल स्टैण्ड एवं कैटीन संचालन हेतु टेंडर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में महिला स्वसहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में भोजन गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। बैठक में जिला चिकित्सालय में हमर लैब में स्थापित विभिन्न जांच हेतु ऑटोएनालाईजर्स एवं चिकित्सालय के वार्डों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न कंज्यूममेंबल सामग्री क्रय करने का निर्णय लिया गया। जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा पांच बिस्तर मनोरोग वार्ड प्रारंभ करने के लिए पुराना पुरूष आर्थों वार्ड का चयन कर उसके उन्नयन कार्य हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया। बैठक में जेम पोर्टल, जिला चिकित्सालय के मरम्मत कार्य, विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रकाश टंडन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. यूके चन्द्रवंशी, सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ