Ro no D15139/23

दीया मिर्जा ने नवंबर को दी विदाई, पोस्ट में लिखा इमोशनल संदेश

फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन स्पॉट की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे वहां के माहौल का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, “क्या आप कभी खुद से सच में मिले हैं? क्या कभी अपनी ही कहानी में सच्ची मुस्कान ढूंढी है? नवंबर ने बहुत कुछ सिखाया है और दिसंबर नई उम्मीदों के साथ आया है। यादें, सपने और दिल का सुकून। वही करो जो तुम्हें पसंद हो और जो कर रहे हो, उसे दिल से पसंद करो।”

अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करते ही फैंस और सेलिब्रिटीज ने उनकी खूब तारीफ की। कई यूजर्स उनकी सादगी और विचारों की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर और निमरत कौर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

दीया अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों और प्रकृति से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं।

दीया मिर्जा ने भले ही चुनिंदा फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उससे ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है, फिर भले ही फिल्म परिणीता, दस, संजू, लगे रहो मुन्ना भाई, और सलाम मुंबई या फिर हालिया रिलीज फिल्म ‘काफिर’ हो।

अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले मॉडलिंग की थी। उसके बाद उन्होंने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था। इसके बाद अभिनेत्री को फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ मिली थी। यह फिल्म दर्शकों के दिलों में आज भी जिंदा है। फिल्म में अभिनय को लेकर दीया मिर्जा को काफी सराहना मिली थी।

अभिनेत्री पिछली बार वेब सीरीज ‘नादानियां’ में नजर आई थीं। हालांकि, यह सीरीज दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में नाकाम रही।

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर