Ro no D15139/23

तेरे इश्क में’ शानदार रहा धनुष और कृति सेनन के साथ काम का अनुभव : परमवीर सिंह चीमा

पंजाबी थिएटर और ओटीटी की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले एक्टर परमवीर सिंह चीमा की एक्टिंग को कृति सेनन और धनुष स्टारर हालिया रिलीज ‘तेरे इश्क में’ काफी पसंद किया जा रहा है।

 

‘तेरे इश्क में’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले परमवीर सिंह चीमा के लिए फिल्म में धनुष और कृति सेनन जैसे एक्टर्स के साथ काम करने का अनुभव किसी सपने से कम नहीं रहा। एक्टर ने बताया कि आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म में धनुष और कृति सेनन के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। दोनों ही कमाल के एक्टर हैं।

ओटीटी पर परमवीर पहले ही ‘ब्लैक वारंट’ (2025 की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग हिट्स में से एक) में तिहाड़ जेल के सख्त पुलिस अफसर शिवराज सिंह मंगत के अपने दमदार रोल से सुर्खियां बटोर चुके हैं। इसके अलावा सोनी लिव की सीरीज ‘चमक’ में रैपर काला का किरदार निभा चुके हैं।

‘तेरे इश्क में’ में जसजीत बने परमवीर के किरदार में शांत तेवर, गहरी भावनाओं के साथ सहज अभिनय की झलक है।

कृति सेनन के साथ काम करने के अनुभव पर परमवीर कहते हैं, “कृति मैम के साथ काम करना बहुत आसान और मजेदार था। सेट पर हमारी एनर्जी बहुत अच्छी मिलती थी। वो बेहद विनम्र हैं और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित। हर एक्टर की ख्वाहिश होती है कि उसके साथ ऐसा को-एक्टर मिले, जैसा वो है। मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करना चाहूंगा।”

वहीं, धनुष के बारे में परमवीर बताते हैं, “धनुष भाई बहुत शांत और सुकून देने वाले इंसान हैं। हर किसी को उतना ही सम्मान देते हैं जितना वो खुद चाहते हैं। मुझे भी अपनी पर्सनल स्पेस पसंद है और उन्हें भी। कई बार हम घंटों बिना कुछ बोले चुपचाप साथ बैठे रहते थे और वो पल बेहद खास थे। उन्हें परफॉर्म करते देखना जादू देखने जैसा था। भविष्य में फिर उनके साथ काम करना चाहता हूं, एक्टिंग भी और उनके डायरेक्शन में भी काम करना शानदार रहेगा।”

परमवीर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, वह सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज ‘पिरामिड’ और सोनम बाजवा के साथ पंजाबी फिल्म में भी नजर आएंगे।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को तराशने जिला प्रशासन की पहल, खेल संघों से साझा रोडमैप तैयार करने पर जोर

    जिला स्तरीय खेल संवर्धन एवं विकास बैठक में खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और प्रतिभा पहचान पर हुआ मंथन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कलेक्टर ने किया सम्मान   धमतरी,…

    Read more

    क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

    ‘कौन है ये?’… ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’… ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’  के ग्रैंड…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु