Ro no D15139/23

किसानों के टोकन के अनुसार ही धान की हो खरीदी-कलेक्टर हरिस एस

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

 कलेक्टर   हरिस एस ने कहा कि धान खरीदी में किसानों के टोकन के अनुसार ही धान की खरीदी हो इसकी जांच करने के साथ ही रात्रि कालीन में जांच नाका में अवैध धान परिवहन की आकस्मिक निरीक्षण भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह के निर्धारित लक्ष्य के आधार पर धान की खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों के टोकन के आधार पर धान का और रकबा का फील्ड वेरिफिकेशन करवाएं। इसके अलावा रकबा समर्पण की भी जानकारी किसानों को देते हुए इसकी मॉनिटरिंग जरूर करवाएं। कलेक्टर   हरिस ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में आगामी पंद्रह दिनों के लिए बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इसमें उचित मूल्य की दुकानों और मिलर्स से बारदाना की जानकारी अद्यतन करने कहा गया है। इसके साथ ही उन्होंने शासन के निर्देशानुसार स्टैगिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एनसीएईआर रिपोर्ट पर चर्चा किया गया, जिसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, वेशभूषा टेक्स बुक वितरण, जनधन खाता की वेरीफिकेशन की प्रगति की समीक्षा किए। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए खाद्य विभाग से खाद्यन्न भण्डारण की स्थिति, राशन कार्ड के ई-केवाईसी की स्थिति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत नामांतरण की विकासखण्डवार प्रगति, व्यक्तिगत वनाधिकार मान्यता पत्र की फौती-नामांतरण की वन भूमि एवं राजस्व भूमि के अनुरूप प्रगति, शिक्षा विभाग से स्कूलों के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण की स्थिति तहसील से वेरीफिकेशन करवा कर एंट्री पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सरस्वती सायकल योजना का क्रियान्वयन, सघन मोतियाबिंद जांच एवं उपचार, चिरायु योजना, नक्सल पुर्नवास के तहत योजनाओं से लाभांवित करने, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किए।

बैठक में समय सीमा के प्रकरण पर विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के निर्देशानुसार जिले में बंद योजना या विभागीय इन-एक्टिव बैंक खातों की जानकारी देने, निर्माण एजेंसियों से खनिज विभाग को रायल्टी जमा करने के संबंध में चर्चा किए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत   प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी   उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर   सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर   विपिन दुबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि आगामी 8 दिसम्बर से मलेरिया मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और 21  से 23 दिसम्बर तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11 हजार 470 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी* *जीएसटी 2.0 से आम जनता को राहत, कर राजस्व में भी रिकॉर्ड वृद्धि* *पंजीयन विभाग…

    Read more

    मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50 हजार 537 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : श्री रामविचार नेताम* *“संकल्प” से ही हासिल करेंगे विकास की सिद्धि* *मत्स्य बीज उत्पादन में…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये