Ro no D15139/23

दिल्ली में स्नाइपर्स तैनात, एक हलचल पर तुरंत एक्शन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50% का भारी शुल्क लगा दिया है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को नई दिल्ली आएंगे. पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन उनके सम्मान में डिनर देने वाले हैं जो प्रइवेट होने वाला है. पुतिन के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को देखते हुए राजधानी में हाई अलर्ट जारी है. पुतिन के शाम तक दिल्ली आने से पहले कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और एसडब्ल्यूएटी (SWAT) टीमों से लेकर स्नाइपर्स तक तैनात किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, कड़े सुरक्षा नियमों के चलते पुतिन कहां ठहरेंगे, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुतिन के आने से लेकर जाने तक उनकी हर गतिविधि पर कई सुरक्षा एजेंसियां मिलकर निगरानी रखेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे डिनर का आयोजन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. उनके आने के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए डिनर की मेजबानी करेंगे. पिछले साल जुलाई में जब मोदी रूस गए थे, तब पुतिन ने भी उनके लिए खास इंतेजाम किए थे. जानकारी के मुताबिक, पुतिन का औपचारिक स्वागत शुक्रवार को किया जाएगा. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

एक अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में व्लादिमीर पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज भी देंगे. पुतिन सुबह राजघाट जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. शिखर वार्ता के बाद पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज देंगी. करीब 28 घंटे की इस भारत यात्रा के बाद पुतिन शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे देश से रवाना होंगे.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम