Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु तीर्थयात्री अयोध्या के लिए रवाना जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को किया रवाना, दर्शानार्थियों को दी शुभकामनाएं

श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु तीर्थयात्री आज अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष   निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिले के जनप्रतिनिधिगण, टूरिज्म बोर्ड सहायक संचालक सरगुजा श्री आशिष वर्मा तथा रेलवे एवं आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकारी कर्मचारीगण अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
उप संचालक समाज कल्याण एवं नोडल अधिकारी श्री व्ही. के. उके ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत अंबिकापुर से 17, उदयपुर से 19, लखनपुर से 17, लुण्ड्रा 17, बतौली 17, सीतापुर से 18, मैनपाट से 15, नगर निगम अंबिकापुर से 30 नगर पंचायत लखनपुर से 07 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 07 कुल 164 तीर्थ यात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु जिले से अनुरक्षक दल भी उनके साथ भेजा गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह विशेष ट्रेन यह यात्रा दिनांक 13.12.2025 को वापस अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
सरगुजा संभाग के सभी जिलों से शासन द्वारा निर्धारित यात्री कोटा में सरगुजा से 164, जशपुर से 204, बलरामपुर-रामानुजगंज से 164, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 57,कोरिया से 108, सुरजपुर से 147 कुल 850 दर्शानार्थी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए हैं।

धार्मिक आस्था और संवेदना का संगम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आरंभ की गई “श्री रामलला दर्शन योजना” का उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। यह योजना न केवल श्रद्धा और आस्था को सशक्त बनाती है, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के भाव को भी दर्शाती है।

  • Related Posts

    श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन

      ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ नदियों के उद्गम स्थलों और कैचमेंट एरिया के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक एवं समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ