Ro no D15139/23

व्यवस्थित धान खरीदी से किसान महिपाल सिंह को हुआ सुगम लाभ

ऑनलाइन टोकन व पारदर्शी प्रक्रिया ने आसान बनाया महिपाल सिंह का धान विक्रय
सर्वाधिक समर्थन मूल्य और साफ-सुथरी खरीदी व्यवस्था का मिला लाभः- किसान महिपाल सिंह

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था कोरबा जिले में पहले से अधिक व्यवस्थित और सटीक रूप में संचालित हो रही है। कोरबा विकासखण्ड के जामबहार के मेहनतकश किसान   महिपाल सिंह भी इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया से लाभान्वित हुए हैं। 6 एकड़ कृषि भूमि में मेहनत कर उपज तैयार करने वाले महिपाल सिंह ने इस वर्ष सोनपुरी उपार्जन केंद्र में 90 क्विंटल धान का विक्रय किया।
किसान महिपाल सिंह ने खरीदी के दौरान मिली त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की। उनका कहना है कि केंद्र में वजन, पंजीयन और विक्रय की प्रक्रिया बिना किसी विलंब के पूरी हुई। उनके लिए सबसे उपयोगी साबित हुई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था। इस सुविधा के कारण समिति के बारदृबार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। टोकन में मिले समय पर पहुँचने से उनका धान तुरंत खरीदा गया और अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाव हुआ। महिपाल ने बताया कि यह बदलाव खेत से बाजार तक की प्रक्रिया में समय और श्रम दोनों की बचत करता है। इस वर्ष सरकार द्वारा घोषित सर्वाधिक समर्थन मूल्य का लाभ मिलने पर भी वे संतुष्ट दिखाई दिए। उनका कहना है कि मेहनत की फसल जब निर्धारित मूल्य पर साफ-सुथरी प्रक्रिया के साथ बिकती है, तो पूरे वर्ष की परिश्रम का उचित फल मिलता है।
महिपाल ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 80-90 क्विंटल धान बेचा था एवं इस बार उपार्जन केंद्र की उन्नत सुविधाओं और सुचारू खरीदी प्रक्रिया ने उनके अनुभव को पूरी तरह बदल दिया। केंद्र में बेहतर व्यवस्था, सटीक माप-तौल और समय पर भुगतान ने उनमें नया विश्वास और उत्साह जगाया है। उन्ह कहा कि पारदर्शी और तेज खरीदी प्रणाली न केवल खेती को नई उम्मीद और स्थिरता दे रही है, बल्कि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन के धान खरीदी की सकारात्मक प्रयास ने इस वर्ष न सिर्फ उन्हें, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों को प्रसन्न और आश्वस्त किया है। जिससे किसानो की आर्थिक व सामाजिक दोनों स्थिति और अधिक  मजबूत हुई है और उनका जीवन सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!