Ro no D15139/23

युवाओं को मिला नया हुनर दिया जा रहा प्रशिक्षण

महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत उन्नति 2.0 के तहत ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए भागीदारी सुनिश्चित  की जा रही है।
इसी कड़ी में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत मनरेगा अंतर्गत 60 दिवस रोजगार पूर्ण किए जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत बच्छरांव के 30 पहाड़ी कोरवा युवाओ को आरसेटी के माध्यम से राजमिस्त्री का प्रशिक्षण 8 दिसंबर से दिया जा रहा है, प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए कुशल राजमिस्त्रियों की उपलब्धता भी इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रशिक्षक द्वारा नाप जोख, ईंट जोड़ाई, प्लास्टरिंग, फ्लोरिंग, लेवलिंग ,कॉलम निर्माण एवं भवन निर्माण की सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी निर्माणाधीन आवास में प्रेक्टिकल के माध्यम से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप प्रतिदिन 261 रू. की मजदूरी भी प्रदान की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत अब 60 दिवस रोजगार पूर्ण किए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण स्थलों पर प्रत्यक्ष कार्य कराते हुए मिस्त्री कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सभी प्रतिभागी प्रधानमंत्री आवास व अन्य निर्माण कार्यों में राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर सकेंगे जिससे उन्हे आय उपार्जन के अवसर प्राप्त होगा व ग्रामीण क्षेत्रों में राजमिस्त्री यों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी