Ro no D15139/23

24 वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौम्पियनशिप का हुआ आगाज

प्रदेश भर से आए 141 खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का चमक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित हो रही है प्रतियोगिता

  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत 24 वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौम्पियनशिप का आज आगाज हो गया। 16 दिसबंर तक रणजीता स्टेडियम के पास स्थित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से आए 141 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का चमक बिखेरेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जशपुर नगरपालिका के अध्यक्ष  अरविंद भगत सहित अन्य अतिथियों ने मॉ सरस्वती, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के प्रयासों से जिले में हो रहे राज्य स्तरीय स्पर्धाओं से जशपुर की एक अलग पहचान बन रही है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के कौशल व अनुभवों का लाभ यहां के खिलाड़ियों को भी मिल रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर   गंगाराम राम भगत और नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष   यशप्रताप सिंह जूदेव मौजूद थे। इसके साथ ही कलेक्टर   रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी   शशि कुमार, सहायक कलेक्टर   अनीकेत अशोक, एसडीएम   विश्वास राम मस्के, डिप्टी कलेक्टर  समीर बड़ा एवं हरिओम द्विवेदी, नेशनल एम्पायर एवं छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एशोसिएशन के मुख्य रेफरी  प्रताप भट्टाचार्य , जशपुर बैडमिंटर एशोसिएशन के सचिव   विनोद सोनी सहित कोच, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि   अरविंद भगत ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही प्रशासन को बेहतर आयोजन के लिए सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे राज्य स्तरीय आयोजनों से यहां की खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विषणुदेव साय का प्रयास है कि जशपुर सभी क्षेत्र में तेजी से विकास करें। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर मिले, इन्हीं कोशिशो के तहत जिले में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रहे हैं। जशपुर के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रोशन किया है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा और वे उभर के सामने आएंगे।
जनपद पंचायत अध्यक्ष   गंगाराम भगत ने अपने उदबोधन में सभी खिलाड़ियों को अभिनंदन करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी यहां आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी। नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री  यशप्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि खेल में उनकी विशेष रूचि है, वे स्वंय तैराकी, बास्केट बॉल और टेनिश की स्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं। एसे आयोजनों से निश्चिंत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर के सामने आएंगे।
कलेक्टर   रोहित व्यास ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि राज्य स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी यहां पर आए और इन खिलाड़ियों को देखकर जिले के खिलाड़ी भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खेल अधोसरंचनाओं को तेजी से विकास करने के साथ ही खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।  खेल के विकास के लिए सन्ना में 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, कुनकुरी में 63 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत के इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण एवं जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।  बगीचा में 2.83 करोड़ लागत के स्वीकृत हुए आधुनिक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम एवं जशपुर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के पास 3.50 करोड़ लागत के बास्केट बाल कोर्ट का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही अन्य स्टेडियमों और खेल मैदानों का निर्माण कार्य किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होंगे क्वालिफाई
प्रतियोगिता में कुल 141 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। पुरुष एकल वर्ग में मुख्य ड्रॉ हेतु 17 खिलाड़ी तथा क्वालिफाइंग राउंड हेतु 62 खिलाड़ी पंजीकृत हुए हैं। पुरुष युगल में मुख्य ड्रॉ में 2 टीमें तथा क्वालिफाइंग में 32 टीमें भाग लेंगी। महिला एकल में मुख्य ड्रॉ हेतु 9 खिलाड़ी तथा क्वालिफाइंग हेतु 4 खिलाड़ी शामिल होंगी। महिला युगल वर्ग में मुख्य ड्रॉ में कोई टीम नहीं, जबकि क्वालिफाइंग में 4 टीमें पंजीकृत हैं। मिक्स्ड डबल्स वर्ग में मुख्य ड्रॉ के लिए 2 टीमें तथा क्वालिफाइंग में 9 टीमें पंजीकृत हुई हैं। जशपुर जिले के 23 खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता कुल पाँच राउंड में आयोजित होगी, जिसमें पुरुष सिंगल एवं डबल्स, महिला सिंगल एवं डबल्स तथा मिक्स्ड डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दो दिन क्वालिफाइंग राउंड, जबकि शेष तीन दिन मुख्य राउंड की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

    *त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा*   रायपुर, 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल पेश करते हुए उप…

    Read more

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

    सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधा की दिशा में बताया महत्वपूर्ण पहल*   *कहा – तकनीक के माध्यम से शासन को नागरिकों के और निकट ला रही है राज्य सरकार*   रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा