Ro no D15139/23

हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना करेंगे पूरी – अरुण साव

*उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ अंजोर-2047 पर चर्चा में लिया हिस्सा, अपने विभागों का रोडमैप किया साझा*

*आरकेसी के जशपुर भवन से नए विधानसभा भवन की यात्रा को समाहित कर श्री साव ने बताया विजन-2047*

*वर्ष 2047 तक आधुनिक, सुरक्षित, समावेशी, स्वच्छ, हरित, जलवायु सहिष्णु तथा तकनीकी रूप से सक्षम शहरी तंत्र विकसित करने का लक्ष्य*

*राजनांदगांव से भानुप्रतापपुर-नारायणपुर होते हुए गीदम तक वैकल्पिक मार्ग की योजना पर हो रहा काम*

*छत्तीसगढ़ में होंगे नेशनल ट्राइबल गेम्स*

*पिछले दो वर्षों में दिए गए 5.79 लाख ग्रामीण घरेलू नल कनेक्शन*

रायपुर. 14 दिसम्बर 2025(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में पहली बार आयोजित सत्र के पहले दिन आज छत्तीसगढ़ सरकार के विजन डॉक्युमेंट ‘छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ पर दिनभर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने चर्चा में भाग लेते हुए 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए अपने विभागों के रोडमैप साझा किए। उन्होंने कहा कि
आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। आज से ठीक 25 साल पहले 14 दिसम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला सत्र प्रारंभ हुआ था। राजकुमार कॉलेज के जशपुर हॉल में टेंट से शुरू हुआ विधानसभा का सफर आज अपने स्वयं के इतने विशाल, भव्य और आधुनिक भवन में पहुंच गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सदन में कहा कि आज का दिन श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करने का दिन है। उनके कारण यह दिन आया है। विधानसभा का 25 सालों का सफर टेंट से प्रारंभ होकर इस विशाल इमारत तक पहुंचा है। इसका श्रेय अटलजी को जाता है। उन्होंने कहा कि विजन-2047 विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप है। छत्तीसगढ़ राज्य को हमने बनाया है और इसे हम ही संवारेंगे और विकसित करेंगे। इसके लिए हमने ठोस रणनीति और चरणबद्ध योजनाएं बनाई हैं। सरकार के दृष्टि-पत्र ‘छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ से भी इसमें बड़ी मदद मिलेगी।

श्री साव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा रहा है। देश में हौसलेवाला प्रधानमंत्री है जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन के साथ हमारे मुख्यमंत्री ने विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। हमारी यात्रा ज्ञान (GYAN) यानि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के सशक्तीकरण पर केंद्रित है।

श्री साव ने सदन में राज्य के शहरों में विकास की कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तीव्र गति से विकसित होता हुआ राज्य है जहाँ वर्तमान में कुल 193 नगरीय निकाय हैं। इनमें 14 नगर निगम, 56 नगर पालिका तथा 123 नगर पंचायत शामिल हैं। हमारी शहरी जनसंख्या वर्तमान में लगभग 78.10 लाख है, जो वर्ष 2047 तक 1.3 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। जनसंख्या में इस तीव्र वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि बुनियादी सेवाओं, आवास, आधारभूत संरचना, शहरी परिवहन, पर्यावरणीय प्रबंधन तथा डिजिटल शासन के क्षेत्रों में व्यापक और चरणबद्ध सुधारों की नितांत आवश्यकता है।

उन्होंने सदन में बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का उद्देश्य वर्ष 2047 तक ऐसे शहरी तंत्र का निर्माण करना है जो आधुनिक, सुरक्षित, समावेशी, स्वच्छ, हरित, जलवायु सहिष्णु तथा तकनीकी रूप से सक्षम हो। पिछले दो दशकों में शहरीकरण की दर 23 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 27.1 प्रतिशत हो चुकी है तथा शहरी स्थानीय निकायों की संख्या 97 से बढ़कर 193 तक पहुँच गई है। यह प्रत्यक्ष संकेत है कि आने वाले वर्षों में राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के प्रमुख संवाहक शहर ही होंगे। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, नालंदा परिसर जैसी अनेक योजनाओं से शहरों के विकास के लिए काम हो रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में सात नगरीय निकायों को पुरस्कार मिला है।

श्री साव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यों में गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार दिशा-निर्देश जारी किये जा रहे हैं एवं तद्नु‌सार कार्यवाही कराया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता में क्रमोन्नत सुधार हो रहा है। अव्यवस्थित शहरी आबादी को व्यवस्थित करने के लिए सेटेलाइट टाउनशिप डेव्हलपमेंट के तहत बड़े शहरों एवं उनके समीपस्थ शहरों को फोरलेन से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए बायपासों के निर्माण को प्राथमिकता से बजट में सम्मिलित किया गया है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के भारी एवं सघन यातायात एवं अंतर्राज्यीय सीमावर्ती सड़कों को उन्नत करने के लिए प्राथमिकता देते हुए बजट में प्रावधान किया गया है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड सेफ्टी कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। बजट में पहली बार रोड सेफ्टी के लिए अलग से शीर्ष प्रदान कर राशि आबंटित की गई है। दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों पर आवश्यक सुधार कार्य कराये जा रहे हैं। बस्तर को जोड़ने के लिए राजनांदगांव से भानुप्रतापपुर-नारायणपुर होते हुए गीदम तक वैकल्पिक मार्ग की योजना पर काम किया जा रहा है। सभी ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेन सड़कों से जोड़ने की योजना है।

श्री साव ने कहा कि समग्र विकास में कनेक्टिविटी आधारभूत भूमिका निभाती है। अंजोर विजन में हमने ‘एकीकृत अधोसंरचना विकास’ (Integrated Infrastructure Development) का रोडमैप तैयार किया है। वर्ष 2047 तक सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य भी विजन में समाहित है।

श्री साव ने सदन में बताया कि अंजोर विजन में राज्य के युवाओं को कौशल, खेल और नवाचार का आधार प्रदान किया गया है। हम प्रत्येक जिले में आधुनिक ‘मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ विकसित करेंगे। खिलाड़ियों को डेटा-आधारित प्रशिक्षण, फिजियोथेरेपी और पोषण सहायता देने के लिए ‘स्पोर्ट्स साइंस सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे। राज्य में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एग्री-टेक, रोबोटिक्स, फिनटेक और एआई जैसे क्षेत्रों में स्टार्ट-अप्स का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है। राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री साव ने कहा कि जल आपूर्ति जीवन की गुणवत्ता से जुड़ा विषय है। हमारी सरकार “हर घर जल” से आगे बढ़कर “जल सुरक्षा” (Water Security) पर केंद्रित है। जल जीवन मिशन में बीते दो वर्षों में हमने 5,79,056 नए नल कनेक्शन प्रदान किये हैं। भू-जल की कमी वाले क्षेत्रों के लिए 70 समूह जल प्रदाय योजनाओं (Group Water Supply Schemes) का काम प्रगति पर है।

  • Related Posts

    होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

    अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश* *होली त्योहार पर शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी* *सभी वार्डों…

    Read more

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने प्रेरणा स्रोत

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 02 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    NATIONAL

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन