Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: इस वर्ष 17,881 किसान लाभान्वित

शाकम्भरी योजना अंतर्गत किसानों को अधिकतम 75 प्रतिशत अनुदान 3234 किसानों मिला लाभ

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कृषि मंत्री  रामविचार नेताम के मार्गदर्शन एवं  बीज निगम के अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर के प्रयासों से अब प्रदेश सब्जि उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। बता दें कि पहले जहां किसान केवल धान की खेती के भरोसे ही रहता था वहां अब सब्जि उत्पादन की ओर रुचि बढ़ रही है। यह सब संभव हो पा रहा है, राज्य और केंद्र शासन द्वारा अलग अलग योजनाओं के तहत किसानो को उन्नत सब्जि बीज तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अन्तर्गत संचालित पारदर्शी चैम्पस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई ड्रीप एरिगेशन सिस्टम पलब्ध कराने से  सब्जी की खेती में बढ़ोत्तरी हो रही हैं वहीं सब्जी उत्पादक किसान आर्थिक रूप से समृद्ध भी हो रहे है। ड्रीप सिस्टम जो ‘‘पर ड्राप मोर क्रॉप‘‘ पर आधारित है अर्थात ड्रीप सिस्टम के माध्यम से पौधे को आवश्यक पानी एवं अन्य वांछित पौष्टिक सामग्री सीधे पौधे पर ही जाता है जिससे पानी एवं अन्य सामग्री की बर्बादी नही होती, साथ-ही-साथ किसानों को श्रमिक लागत कम होने से किसानों की आर्थिक क्षति कम होती है तथा मुनाफा में वृद्धि होती है।

उन्होंने बताया कि राज्य बीज निगम द्वारा किसानों को शासकीय अनुदान अधिकतम 55 प्रतिशत पर किसानों को ड्रीप एवं स्प्रिंकलर उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में रबी फसल दलहन/तिलहन जैसे चना फसल किसानों द्वारा स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई का भरपुर लाभ लिया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में कुल 17881 कृषकों को (ड्रीप 3281 एवं स्प्रिंकलर 14600) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत ड्रीप/स्प्रिंकलर सिस्टम अनुदान पर प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण करने में सहयोग किया गया है जो वित्तीय वर्ष समाप्ति तक निरंतर जारी रहेगा।

निगम के माध्यम से कृषको द्वारा खरीफ एवं रबी सीजन को उन्नत किस्म के मांग आधारित बीज तो प्राप्त किये ही जा रहे है साथ ही साथ चैम्पस ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से शाकम्भरी योजना के अंतर्गत स्वयं की इच्छानुसार पसंद के सिंचाई पम्प का भी लाभ लिया जा रहा है। शाकम्भरी योजना अंतर्गत किसानों को अधिकतम अनुदान 75 प्रतिशत पर उनके द्वारा आवेदित मेक/मॉडल/ब्रांड के सिचाई पंप उपलब्ध कराया जाता है। विशेष बात यह है जिन किसानों के खेती में विद्युत व्यवस्था नहीं है उनके द्वारा डीजल पम्प चुनने का भी विकल्प उपलब्ध है। सिंचाई पम्पों में मोनोब्लॉक/विद्युत पम्प/पेट्रोल/डीजल पम्प/ओपनवेल सबमर्सिबल पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के लिये उपलब्ध है।

बीज निगम द्वारा वर्तमान में इस वर्ष 3234 किसानों को शासकीय अनुदान पर लाभांवित किया गया है। वित्तीय वर्ष समाप्ति तक लक्ष्यानुसार अधिक से अधिक किसानो को लाभान्वित किया जाएगा ।

  • Related Posts

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

      गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

      रायपुर, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान