Ro no D15139/23

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में 100-दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत

रायपुर, 16 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बाल विवाह मुक्त भारत पहल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 100-दिवसीय गहन जागरूकता अभियान की राज्यव्यापी शुरुआत की गई है। यह अभियान 8 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ जनआंदोलन को और सशक्त बनाना तथा समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ना है।

राज्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह उन्मूलन की राष्ट्रीय शपथ, देशभर में हुए सकारात्मक बदलावों पर आधारित विशेष फिल्म प्रदर्शन तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सरकारी वेबकास्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया, जिससे दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोग भी जुड़ सके।

यह 100-दिवसीय अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध और संवाद सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। द्वितीय चरण में बाल अधिकार एवं संरक्षण से जुड़े संदेशों के व्यापक प्रसार के लिए धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तृतीय चरण में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने हेतु प्रस्ताव पारित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से सामाजिक चेतना को मजबूत करते हुए बाल विवाह की कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जाए और छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार