Ro no D15139/23

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व भुगतान व निगरानी व्यवस्था सुदृढ़

भुगतान संबंधित कृषकों को प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा

धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से निरंतर जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित कुल 100 धान उपार्जन केन्द्रों में 16 दिसंबर 2024 तक पंजीकृत 1,29,399 किसानों में से 47,673 किसानों से कुल 2,24,245 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान का कुल मूल्य 531.83 करोड़ रुपये है, जिसका भुगतान संबंधित कृषकों को प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है।
उपार्जित धान के शीघ्र एवं सुचारु निराकरण हेतु जिले में कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 145 राइस मिलों का पंजीयन किया गया है। पंजीकृत राइस मिलर्स के साथ अनुबंध कर 28,971.80 मीट्रिक टन धान के उठाव हेतु डी.ओ. जारी किए गए हैं, जिनके विरुद्ध 19,609.80 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में 2,04,635.20 मीट्रिक टन धान उठाव हेतु शेष है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध भण्डारण एवं परिवहन की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त ब्लाक एवं जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की त्वरित पहल से दिव्यांग हितग्राही को एक घंटे में मिली ट्राइसाइकिल

      भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी 60 वर्षीय जगसाय राजवाड़े ने बीरपुर निवास पहुंचकर रखी थी मांग रायपुर, 9 अक्टूबर 2026/जरूरतमंदों की सहायता के लिए त्वरित पहल करते हुए…

    Read more

    मान. विधायकों की समिति ने दिल्ली में मान. उपराष्ट्रपति सी. पी राधाकृष्णन जी से की सौजन्य भेंट

      दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के सौंदर्यीकरण हेतु गठित मान. विधायकों की समिति के सभापति श्री धरम लाल कौशिक एवं सदस्य श्री अजय चंद्राकर,श्री धर्मजीत सिंह,श्रीमती भावना वोहरा,एवं…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस