Ro no D15139/23

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे – सीईओ जिला पंचायत जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की हुई गहन समीक्षा

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ   अभिजीत बबन पठारे ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में जिले में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर भी की गई चर्चा
सीईओ जिला पंचायत  पठारे ने दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मानव संसाधन की स्थिति, स्वास्थ्य संस्थानों की मूलभूत सुविधाएं, नियमित टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), मध्यम कुपोषित बच्चों की भर्ती, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी, संस्थागत प्रसव तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु आंकेक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), कुष्ठ रोग नियंत्रण, गैर संचारी रोग (एनसीडी), डायलिसिस सेवाएं, आयुष्मान वय वंदन योजना तथा एनक्यूएस के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर भी चर्चा की गई।

सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा
बैठक में आगामी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, बूथ एवं मोबाइल टीमों की प्रभावी तैनाती तथा जनजागरूकता गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. भानूप्रताप पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर प्रभारी, सुपरवाइजर, एएनएम, मितानिन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को फील्ड स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, नियमित फॉलोअप, समय पर जांच एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

    ग्राम लोहझरी के विकास के लिए 20.20 लाख रुपए की घोषणा की* रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन

    *सारंगपुर कला में 47.85 लाख, कारेसरा में 59.63 लाख और मड़मड़ा में 48.19 लाख रुपए से बनेगा गौरव पथ*   *ग्राम सारंगपुर कला में 5.20 लाख रुपए की लागत से…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम