Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से पत्रकार कॉलोनी में पेयजल कार्य हेतु 48.88 लाख स्वीकृत*

*

*लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती: राजनांदगांव पत्रकार कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं को मिली नई रफ्तार*

*राजनांदगांव, 18 दिसंबर:* नए वर्ष की शुरुआत में राजनांदगांव के पत्रकार साथियों को बड़ी सौगात मिली है। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से पत्रकार कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीएमएफ फंड से 48 लाख 88 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वारा पत्रकार कॉलोनी में पानी टंकी, सम्पवेल निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए वित्तीय स्वीकृति का आग्रह किया गया था, जिसे डॉ. रमन सिंह ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की। उनके हस्तक्षेप के बाद इस महत्वपूर्ण जनहित कार्य को स्वीकृति मिल सकी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि दस एकड़ में विकसित हो रही पत्रकार कॉलोनी में पत्रकार साथियों और उनके परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कॉलोनी का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है और वर्तमान में दस से अधिक आवासों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

विधानसभा अध्यक्ष ने इसे पत्रकारों के सम्मान और उनके सामाजिक योगदान को स्वीकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी पत्रकार साथियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉलोनी भविष्य में पत्रकारों के लिए एक आदर्श आवासीय परिसर के रूप में विकसित होगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान