Ro no D15139/23

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 15 दिनों में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 15वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है और यह 500 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. रिलीज के 15वें दिन भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा ने साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी, दमदार स्टारकास्ट और जबरदस्त एक्शन हो, तो दर्शक थिएटर तक खिंचे चले आते हैं.

500 करोड़ी क्लब के पास पहुंची फिल्म

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर ने 15वें दिन करीब 22.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 483 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह माना जा रहा है कि फिल्म 16वें दिन ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 710.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इसे इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में गिना जा रहा है. अब यह विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

इन फिल्मों को छोड़ चुकी है पीछे

कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव झेल रहे रणवीर के लिए यह फिल्म एक बड़ा कमबैक साबित हुई है. माना जा रहा है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही ‘छावा’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है. फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह रजनीकांत की ‘2.0’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ के ग्लोबल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है. हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह अभी भी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और पिछले साल की सुपरहिट ‘स्त्री 2’ से थोड़ा पीछे है.

  • Related Posts

    शादीशुदा सुपरस्टार से 10 साल का रिश्ता, शादी न होने के जिम्मेदार अजय देवगन… 55 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं तब्बू?

    बॉलीवुड में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं, जो कभी मुकम्मल नहीं हो पातीं, लेकिन सालों तक उनकी चर्चा होती रहती है. तब्बू की जिंदगी भी कुछ ऐसे ही किस्सों…

    Read more

    IND vs NZ 1st ODI Live: पहले ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

    NZ vs IND, 1st ODI Live Score: पहले ओवर में गिरा भारत का पहला विकेट भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा. रोहित शर्मा बिना खाता…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट