Ro no D15139/23

सांसद खेल महोत्सव के दो दिवसीय लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

 युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र सरगुजा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड, विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के पश्चात महोत्सव के अंतिम चरण लोकसभा स्तर की दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को सरगुज़ा सांसद   चिंतामणि महाराज द्वारा औपचारिक रूप से किया गया। सांसद   महाराज ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोकसभा स्तर में आयोजित प्रतियोगिता में विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी/दल हिस्सा लेंगे।
शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष   देवनारायण यादव, नगर निगम सभापति   हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षद   आलोक दुबे,   रविकांत उरांव,  कमलेश तिवारी, जनप्रतिनिधियों में   अनिल सिंह मेजर, अपर कलेक्टर   सुनील नायक सहित अधिकारी- कर्मचारी  उपस्थित रहे।

ये रहे विजेता-
आयोजित प्रतियोगिताओं में रस्सा कसी बालिका में बलरामपुर, रस्सा कस्सी सीनियर बालक में शंकरगढ़, रस्सा कस्सी जूनियर बालक में लखनपुर, पिट्ठुल बालक में लुण्ड्रा, पिट्ठुल बालिका में लुण्ड्रा, व्हालीबाल बालिका में सीतापुर एवं बालक में  अम्बिकापुर, फुटबॉल बालक में राजपुर एवं बालिका में अम्बिकापुर, कबड्डी बालक में भैयाथान एवं बालिका में लुण्ड्रा, रस्सी कूद बालक में बतौली के याकूब किंडो एवं रस्सी कूद बालिका में सीतापुर की प्रीति पैंकरा विजेता रहे।

  • Related Posts

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार