Ro no D15139/23

समापन समारोह में प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर युवाओं को किया प्रेरित पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन पीजी कॉलेज आडिटोरियम में गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सांसद खेल महोत्सव में शामिल युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से हजारों खिलाड़ी मिल गए, खेल भावना से सक्षम और अनुशासित युवा ही राष्ट्र का निर्माण करते हैं। सांसद खेल महोत्सव से समाज की सोच बदल रही है, इससे लोग प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक अर्थों में खेल जीवन के आधार प्रणाली है। जीत का आनंद लेना और हार से सीखना, हम खेल के मैदान में सीखते हैं। उन्होंने अभिभावकों को खेल के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि खेल हमारे स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है, पढ़ाई के साथ- साथ खेलों का समन्वय बहुत जरूरी है, बच्चे खेलेंगे फिट बनेंगे और हीट बनेंगे। समापन समारोह में उपस्थित पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव हमारे प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में आयेजित है जिसका समापन आज हो रहा है। हम युवा शक्ति को खेलों की ओर प्रेरित कर रहे हैं और योग्यता को महत्व मिल रहा है।
सरगुज़ा सांसद   चिंतामणी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेल के महत्व को समझा और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से खेल महोत्सव की शुरुआत की।  खेलों का आयोजन हमारे सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में तीनों जिलों में हुआ, जिसमें पहला ब्लॉक स्तर फिर विधानसभा स्तर फिर लोकसभा स्तर में आज का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिता के द्वारा युवाओं की प्रतिभा को सामने लाया जा रहा है, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को निखारने के लिए युवाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। महापौर   मंजूषा भगत ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव से युवाओं में खेल भावना का विकास होगा और युवा खेल के प्रति प्रोत्साहित होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेंगे। कलेक्टर   अजीत वसंत ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष   देवनारायण यादव, नगर निगम सभापति   हरिमन्दर सिंह टिन्नी, पार्षद आलोक दुबे,   विकास सिंह ,   कर्ताराम गुप्ता, कलेक्टर   अजीत वसंत, अपर कलेक्टर   सुनील नायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों में   अनिल सिंह मेजर,   ललन प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत-

इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें रस्सा कसी बालिका में बलरामपुर, रस्सा कस्सी सीनियर बालक में शंकरगढ़, रस्सा कस्सी जूनियर बालक में लखनपुर, पिट्ठुल बालक में लुण्ड्रा, पिट्ठुल बालिका में लुण्ड्रा, व्हालीबाल बालिका में सीतापुर एवं बालक में  अम्बिकापुर, फुटबॉल बालक में राजपुर एवं बालिका में अम्बिकापुर, कबड्डी बालक में भैयाथान एवं बालिका में लुण्ड्रा, रस्सी कूद बालक में बतौली के याकूब किंडो एवं रस्सी कूद बालिका में सीतापुर की प्रीति पैंकरा विजेता रहे। गोला फेक (महिला) में शंकरगढ़ (बलरामपुर) के अल्फा तिग्गा एवं गोला फेक (पुरूष) में शंकरगढ़ (बलरामपुर) के नागेश्वर प्रसाद, 100 मीटर जूनियर बालिका में लखनपुर के पदमा सिंह एवं 100 मीटर सीनीयर बालिका में लुण्ड्रा के सुषमा पैकरा, 100 मीटर दौड़  जूनियर बालक में उदयपुर के हिमेश कुमार सिंह, 100 मीटर दौड़ सीनीयर बालक में लुण्ड्रा के बल्लू पैकरा, 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में बतौली के साक्षी तिर्की, 200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में वाड्रफनगर के आशा, 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक में वाड्रफनगर के सुनिल सिंह मरकाम, 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक में बलरामपुर के राजेश हड्डे एवं गेड़ी दौड़ बालिका में शंकरगढ़ (बलरामपुर) के जसिन्ता विजेता रहे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार

      नंदलाल सिंह के बिजली बिल में आई राहत, केंद्र और राज्य से मिली 1.08 लाख रूपये की सहायता* रायपुर,04 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित…

    Read more

    अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर—जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने जीवन में भरी खुशियां रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ कभी बारिश की बूंदें ग्राम पंचायत कटरा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी