Ro no D15139/23

धमतरी प्रशासन की पहल: युवाओं को मिल रहा सेना भर्ती का निःशुल्क प्रशिक्षण

इंडोर स्टेडियम में रोजाना चल रहा अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर

धमतरी जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए रोजगार और राष्ट्र सेवा के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। आगामी अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का गौरव प्राप्त कर सकें।
आगामी 10 जनवरी से 24 जनवरी तक धमतरी में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी के तहत प्रतिदिन सुबह 5 बजे से इंडोर स्टेडियम, धमतरी में निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रशिक्षित कोच एवं खेल अधिकारियों की देखरेख में युवाओं को 1600 मीटर दौड़, बीम टेस्ट, 9 फुट गड्ढा कूद, संतुलन परीक्षण सहित सेना भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक शारीरिक दक्षता अभ्यास कराए जा रहे हैं। साथ ही प्रारंभिक स्तर पर मेडिकल जांच भी की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवक-युवतियां अपनी तैयारी को सुदृढ़ कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। यह निःशुल्क प्रशिक्षण जिला प्रशासन एवं एक्स हवलदार (आर्मी इंस्ट्रक्टर) श्री जीवन राम निषाद, ट्रेनर, निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केंद्र मिलिट्री एकेडमी, धमतरी के सहयोग से प्रदान किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अपनी तैयारी मजबूत करें और आगामी भर्ती रैलियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी जिले का नाम गौरवान्वित करें।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात